..................... Ranveer Singh ने शादी की सालगिरह पर Deepika Padukone को ऐसे दिया सरप्राइज Ranveer Singh surprised Deepika Padukone on her wedding anniversary - Hindi Filmibeat

Ranveer Singh ने शादी की सालगिरह पर Deepika Padukone को ऐसे दिया सरप्राइज

ranveer singh, deepika padukone

अभिनेता रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण से कितना प्यार करते हैं ये किसी से छिपा नहीं है और अक्सर उनके लिए वो कुछ स्पेशल करते रहते हैं। फिलहाल वो अपनी शादी की सालगिरह को लेकर चर्चा में हैं और कुछ ऐसा कर डाला है जिसको काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि रणवीर सिंह की शादी के 4 साल पूरे हो चुके हैं और इस मौते पर उन्होने दीपिका पादुकोण को एक बड़ा सरप्राइज दिया है।

रणवीर सिंह का कहना है कि बीवी को खुश करने के लिए ये जरूरी नही है कि हीरा ही हो, आप उनको चॉकलेट और फूलों के एक डिब्बे के साथ भी खुश कर सकते हैं।

जी हां, दीपिका पादुकोण अपनी शादी की सालगिरह वाले दिन भी काफी बिजी थीं और ऑफिस में लगातार काम कर रहीं थीं। इस दौरान रणवीर सिंह ने उनको एक सरप्राइज दिया है। वो उनके ऑफिस में आ धमके और दीपिका पादुकोण को सरप्राइज दिया।

स्टोरी साझा करते हुए लिखा

स्टोरी साझा करते हुए लिखा

रणवीर सिंह ने एक स्टोरी साझा करते हुए लिखा, ''जब वो अपनी शादी की सालगिरह पर ऑफिस में काम कर रही हो तो आप उसको ऑफिस में ही सरप्राइज दे सकते हैं।''

फूलों और चॉकलेट की शक्ति

फूलों और चॉकलेट की शक्ति

उन्होने इसके अलावा लिखा, ''फूलों और चॉकलेट की शक्ति को कभी कम मत समझो। हीरों की जरूरत नहीं है बुआहाहा। नोट्स लें और बाद में सज्जनों को धन्यवाद दें ..." जो तस्वीर रणवीर सिंह ने साझा की है इसमें आप दीपिका को बैठे देख सकते हैं और वो लगातार काम कर रही हैं।

प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं

प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं

वो लगातार अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं। दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में नजर आने वाली हैं और इसके लिए उन्होने काफी मेहनत की है।

तगड़ा एक्शन

तगड़ा एक्शन

कहा जा रहा है कि फिल्म में वो तगड़ा एक्शन करतीं भी नजर आने वाली हैं। फिल्म के टीजर में उनका ग्लैमरस अंदाज भी लोगों को काफी पसंद आया था।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

बात करें रणवीर सिंह की तो वो इस वक्त रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में बिजी हैं और इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी। फिलहाल वो आराम कर रहीं हैं क्योंकि हाल ही में उन्होने एक बेटी को जन्म दिया है। काफी जल्दी वो भी सेट पर नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X