Awww..घोड़े की सवारी करते गिर पड़े रणवीर, अब करेंगे आराम!
लगता है संजय लीला भंसाली की डांट को रणवीर सिंह ने ज्यादा गंभीरता से ले लिया। तभी तो, बाजीराव मस्तानी की शूटिंग करते हुए रणवीर अचानक घोड़े की सवारी करते हुए गिर पड़े। उन्हें कंधे और हाथ पर चोट आई है और डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। आपको बता दें, कुछ ही दिनों पहले संजय लीला भंसाली ने रणवीर को एआईबी कंट्रोवर्सी पर डांट पिलाई थी।
बहरहाल, रणवीर सिंह फिलहाल 'बाजीराव मस्तानी' को लेकर खासा व्यस्त हैं। फिल्म में रणवीर के अलावा दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदारों में हैं। दीपिका जहां मस्तानी की भूमिका में हैं, वहीं प्रियंका बाजीराव की पत्नी बनी हैं। इस फिल्म के लिए तीनों ही कलाकारों ने काफी मेहनत की है। रणवीर की तरह दीपिका ने भी घुड़सवारी और तलवारबाजी सीखी है।
पढ़ें- OMg! दीपिका पादुकोण ने इन 8 फिल्मों को किया NOoo
वहीं, शूटिंग के दौरान रणवीर को घोड़े पर सवार होकर एक युद्ध सीन करना था। रणवीर तैयार थे, लेकिन अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे घोड़े से गिर पड़े। आनन फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के बाद यह पता चला कि शरीर के किसी भी हिस्से में फ्रेक्चर नहीं हुआ है। लेकिन चोट काफी लगी थी। डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।
आपको बता दें, यह फिल्म संजय लीला भंसाली की ड्रीम प्रोजेक्ट है। लिहाजा, इस फिल्म से सबको काफी उम्मीदें हैं। फिल्म की शूटिंग भी जोर शोर से चल रही है। होली के बाद इस फिल्म की शूटिंग आमेर फोर्ट में होनी तय है लेकिन रणवीर को चोट लगने के कारण शेड्यूल चेंज करना पड़ सकता है। गौरतलब है कि, इससे पहले भी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को दर्शक संजय की ही फिल्म 'गोलियों की रासलीला- रामलीला' में देख चुके हैं। इनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications


