रणवीर सिंह के टीवी डेब्यू की शूटिंग तस्वीर में अर्जुन कपूर देखते रह गए क्लीवेज, दीपिका पादुकोण ने किया कमेंट
रणवीर सिंह, अपने करियर में एक नया पड़ाव शुरू करते हुए अपना टीवी डेब्यू करने जा रहे हैं। ये डेब्यू हो रहा है कलर्स के टीवी शो द बिग पिक्चर के साथ। ये एक क्विज़ शो है जहां तस्वीरों के ज़रिए प्रतिभागी ढेरों ईनाम जीतेंगे। शो का कॉन्सेप्ट कितना अलग और नया है ये तो प्रोमो देखने के बाद ही पता चलेगा। और प्रोमो की शूटिंग रणवीर सिंह ने शुरू कर दी है।
रणवीर सिंह ने बुधवार को इस शो का पहला प्रोमो शूट किया। इसके साथ ही रणवीर ने अपनी क्लासी सी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की जिस पर सबसे अनोखा कमेंट आया अर्जुन कपूर का।

अर्जुन कपूर ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा कि ये बेस्ट क्लीवेज है। इसके साथ ही दीपिका पादुकोण से लेकर रणवीर सिंह के सर्कस को स्टार वरूण शर्मा ने भी उनकी तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा - पाजी, बम लग रहे हो। वहीं दीपिका पादुकोण को रणवीर सिंह के इमोजी से एतराज़ था।

10 साल का सफल करियर
रणवीर सिंह ने बेहद सफलतापूर्वक बॉलीवुड में 10 साल का लंबा सफर तय कर लिया है। यशराज फिल्म्स के साथ अपनी शुरूआत करने के बाद रणवीर सिंह ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इन 10 सालों में रणवीर सिंह ने अपने किरदारों में अलग अलग तरह की भूमिकाएं निभाई हैं। अब करियर के 11वें साल में रणवीर सिंह आखिरकार अपना टीवी डेब्यू करने जा रहे हैं।

रिलीज़ के लिए तैयार फिल्में
करियर के 11वें साल की शुरूआत रणवीर ने बेहद शानदार प्रोजेक्ट के साथ की है। उन्होंने रोहित शेट्टी के लिए उनकी अगली फिल्म सर्कस पर काम करना शुरू कर दिया है। ये फिल्म Shakaepeare के कॉमेडी ऑफ एरर्स का रूपांतरण होगी और मशहूर क्लासिक अंगूर का रीमेक होगी। इसके अलावा उनके आने वाली फिल्मों में कई नए प्रोजेक्ट्स शामिल हैं जिनमें सूर्यवंशी, जयेशभाई जोरदार और 83 रिलीज़ के लिए तैयार हैं।

हर फिल्म के साथ सराहा गया
रणवीर सिंह का बॉलीवुड ने बांहे फैलाकर स्वागत किया। बैंड बाजा बारात के बाद सारे डेब्यू उनके नाम थे और यशराज फिल्म्स की दो और फिल्में भीं। उनके टैलेंट को पहचाना भी गया और सराहा भी गया। रणवीर सिंह की ज़िंदगी में एक दिन आए संजय लीला भंसाली और उन्होंने रणवीर सिंह की किस्मत ऐसी बदली कि फिल्मों ने करियर की ऊंचाई पर तो पहुंचाया ही साथ में ज़िंदगी को भी नया चैप्टर खोलने का मौका दे दिया।

टक्कर में केवल रणबीर कपूर
रणवीर सिंह के हिस्से जो भी काम आया, वो उन्होंने ज़बरदस्त तरीके से निभाया। चाहे वो कोई भी किरदार हो, रणवीर ने पूरी मेहनत के साथ उस किरदार को जिया और दर्शकों के दिल में जगह बनाई। इस समय बॉलीवुड में उनकी हैसियत इतना ऊपर पहुंच चुकी है कि नई जेनरेशन में केवल एक एक्टर उनके टक्कर का माना जाता है। और वो हैं रणबीर कपूर।

इमोशनल सी शुरूआत
अच्छी फिल्मों के साथ रणवीर सिंह के करियर में अवार्ड्स की भी भरमार होने लगी। हालांकि अपना पहला अवार्ड शाहरूख खान के हाथों लेकर रणवीर सिंह स्टेज पर ही रोने लगे थे। रणवीर सिंह फैन्स के दिलों पर राज करते हैं। उन्होंने मसाला, कॉमेडी, एक्शन, रोमांस और निगेटिव ज़ोन सब कुछ ट्राई कर लिया है।

83 की रिलीज़ का इंतज़ार
अब फैन्स को रणवीर सिंह की फिल्म 83 का इंतज़ार है। इस फिल्म में रणवीर, कपिल देव बनकर भारत की क्रिकेट टीम को 1983 का वर्ल्ड कप दिलवाएंगे। फिल्म के डायरेक्टर हैं कबीर खान। माना जा रहा है कि फिल्म की रिलीज़ डेट का एलान जल्दी ही किया जा सकता है।
दिलचस्प है कि इस टीवी शो के साथ ही रणवीर सिंह अपना डिजिटल डेब्यू भी करने जा रहे हैं। नेटफ्लिक्स ने रणवीर सिंह को एक एक्शन रियलिटी शो के लिए साईन किया है जो खतरों के खिलाड़ी की तर्ज पर ही होगा लेकिन उससे कहीं ज़्यादा भव्य। इस शो की आधिकारिक घोषणा जल्दी ही की जा सकती है। ये पहली बार होगा जब कोई ए लिस्ट स्टार नॉन फिक्शन शो के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करेगा।


Click it and Unblock the Notifications