First Pic: रणवीर सिंह ने शुरू कर दी कपिल देव बनने की तैयारी, कबीर खान की 83 फ्लोर पर
रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म 83 की तैयारी में जुट चुके हैं। कबीर खान की इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में दिखाई देंगे जिनकी कप्तानी में भारत ने 1983 का वर्ल्ड कप जीता था। इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह को कोच करेंगे खुद कपिल देव। फिल्म के लिए रणवीर सिंह ने क्रिकेट की बारीकियां सीखना शुरू कर दी हैं।
हाल ही में फिल्म के बारे में राजीव मसंद के चैट शो में बात करते हुए रणवीर सिंह ने बताया, "मैं लॉर्ड्स में एक मैच देखने गया था और वहां मुझे सचिन तेंदुलकर मिले। मैंने उन्हें अपनी फिल्म के बारे में बताया और कहा कि मैं कपिल देव बना हूं। तो वो चौंक गए और मुझसे पूछा कि तो फिल्म में क्रिकेट भी आप ही खेलेंगे। मैंने जवाब दिया हां।"

रणवीर सिंह ने आगे बताया, "मेरे इतना कहते ही सचिन चौंक गए और पूछा कि कपिल देव के शॉट्स भी आप ही खेलेंगे। और मेरा जवाब सुनकर वो कुछ बोल ही नहीं पाए। उन्हें शायद भरोसा ही नहीं हुआ कि ऐसा हो पाएगा।" रणवीर सिंह ने बताया कि फिल्म के बारे में सब उनसे पूछ चुके हैं कि कपिल देव की स्टाईल में गेंद कैसे फेंकोगे?
इसलिए रणवीर सिंह अभी से फिल्म की तैयारी में जुट चुके हैं। उन्हें स्क्रीन पर कपिल देव बनना है और लोगों को भरोसा दिलाना है कि वो ऐसा कर सकते हैं। वैसे साल 2018 रणवीर सिंह के लिए काफी अच्छा रहा है। उनकी दो फिल्मों ने उन्हें 500 करोड़ से ऊपर का बॉक्स ऑफिस दिया है।
देखिए, साल 2018 के बेस्ट एक्टर्स की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट -


Click it and Unblock the Notifications