नए पोस्टर के साथ रणवीर सिंह की फिल्म 'सर्कस' की रिलीज डेट का ऐलान, रोहित शेट्टी का धमाका!
कॉमेडी हो या एक्शन, रोहित शेट्टी को दोनों में ही महारथ हासिल है। उन्होने कई शानदार फिल्में भी बनाई हैं। इस वक्त उनकी चर्चा फिल्म सर्कस को लेकर हो रही है जिसके लीड रोल में रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं। दरअसल इस वक्त इस फिल्म से एक नया पोस्टर रिलीज किया गया है और इसके साथ साथ एक बड़ा ऐलान भी किया गया है। दरअसल रणवीर की अगली फिल्म 'सर्कस' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है।
एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सर्कस की रिलीज डेट के साथ फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया है, जिसे देखकर आप काफी एक्साइटेड हो जाएंगे। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सर्कस' इसी साल 23 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।

इसके पोस्टर पर फिल्म की लंबी स्टारकास्ट नजर आ रही है। फिल्म में रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडीज, पूजा हेगड़े के अलावा वरुण शर्मा, जॉनी लीवर और संजय मिश्रा समेत कई और सितारे नजर आएंगे।
'सिंबा' के बाद रोहित शेट्टी के साथ रणवीर सिंह की यह दूसरी फिल्म है। सिम्बा ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि रणवीर की झलक फिल्म 'सूर्यवंशी' में भी देखने को मिली थी। एक बार फिर ये दोनों सर्कस में अपने काम से फैंस का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
काफी जल्दी रणवीर सिंह फिल्म जयेशभाई जोरदार के साथ धमाका करने आ रहे हैँ। फिल्म आगामी 13 मई को रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, अब देखना होगा कि रणवीर सिंह दिल जीत पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications