विवादों में फंसी रणवीर सिंह स्टारर 'अन्नियन' रीमेक! आपस में भिड़े डायरेक्टर और प्रोड्यूसर
बीते दिनों फिल्ममेकर शंकर ने रणवीर सिंह के साथ सुपरहिट तमिल फिल्म 'अन्नियन' की हिंदी रीमेक की धमाकेदार घोषणा की। लेकिन यह घोषणा जल्द ही विवाद में बदल गई जब 'अन्नियन' के प्रोड्यूसर वी रविचंद्रन ने नाराजगी जताते हुए उन्हें लेटर भेजा कि कहानी के राइट्स उनके पास हैं, तो शंकर ये रीमेक कैसे बना सकते हैं। अब शंकर ने निर्माता को इसका जवाब दिया है।
वी रविचंद्रन ने सवाल उठाया था कि शंकर किस आधार पर फिल्म 'अन्नियन' का रीमेक रणवीर सिंह के साथ बना रहे हैं जबकि उन्हें इस मामले में पहले परमिशन लेनी चाहिए थी।

शंकर को भेजे गए लेटर में उन्होंने लिखा- "मुझे अन्नियन की कहानी पर हिंदी फिल्म बनाए जाने की खबर सुनकर सदमा लगा है। आप सभी जानते हैं कि इस फिल्म का निर्माता मैं हूं। फिल्म की पूरी कहानी मेरे पास है। मैंने फिल्म के राइट्स राइटर सुजाता से खरीदे थे और पूरा पैसा दे दिया था। सारे रिकॉर्ड्स भी उपलब्ध हैं। मैं फिल्म की कहानी का मालिक हूं और बिना मेरे अनुमति के किसी भी तरह का अडैप्शन या रीमेक या कॉपी अवैध माना जाएगा।"


Click it and Unblock the Notifications











