भारी मुसीबत में फंसी रणवीर सिंह स्टार 'अन्नियन' रीमेक, होईकोर्ट जाने को तैयार प्रोड्यूसर
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म अन्नियन रीमेक शुरुआत से ही विवादों के घेरे में है। फिल्ममेकर शंकर ने अपनी सुपरहिट तमिल फिल्म 'अन्नियन' की हिंदी रीमेक की जोरशोर से घोषणा की थी। लेकिन यह घोषणा जल्द ही विवाद में बदल गई जब 'अन्नियन' के प्रोड्यूसर वी रविचंद्रन ने नाराजगी जताते हुए उन्हें लेटर भेजा कि कहानी के राइट्स उनके पास हैं, तो शंकर ये रीमेक कैसे बना सकते हैं।
ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो तमिल फिल्म 'अन्नियन' (2005) के निर्माता ए रविचंद्रन फिल्म के रीमेक को लेकर निर्देशक शंकर और निर्माता जयंतीलाल गडा के खिलाफ हाईकोर्ट जा रहे हैं।

रविचंद्रन पहले ही शंकर के खिलाफ साउथ इंडियन फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (एसआईएफसीसी) में शिकायत दर्ज करा चुके हैं और दावा करते हैं कि कमेटी इस मामले में उनका समर्थन करने जा रही है।
ईटाइम्स के बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं शंकर और जयंतीलाल गडा के खिलाफ कोर्ट जा रहा हूं। वे मेरी सहमति के बिना फिल्म नहीं बना सकते, क्योंकि मेरे पास फिल्म का कॉपीराइट है और किसी दूसरे व्यक्ति का इस पर कोई अधिकार नहीं है क्योंकि मैं फिल्म का लेखक हूं।"


Click it and Unblock the Notifications











