फिल्म 83 का लेटेस्ट पोस्टर रिलीज, देखें सुनील वाल्सन की भूमिका में आर बद्री का दमदार लुक

By Varsha Verma

फिल्म '83' से रणवीर सिंह ने नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इसमें आर बद्री का फर्स्ट लुक फैंस को देखने को मिला है जिसमें वह सुनील वाल्सन की भूमिका निभा रहे हैं। पोस्टर में वह इंडिया की जर्सी पहने नजर आ रहे हैं। बता दें रणवीर सिंह इस फिल्म में कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। '83' फिल्म में साल 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा वर्ल्ड कप जीतने की कहानी को दर्शाया गया है।

अब तक सुनील गावस्कर, के श्रीकांत, मोहिंदर अरनाथ, यशपाल शर्मा, मदन लाल और सैयद किरमानी समेत कई किरदारों के पोस्टर जारी किए जा चुके हैं। फिल्म '83' को साजिद नाडियाडवाला और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित किया गया है।

Ranveer Singh starrer 83 new poster

कौन हैं सुनील वाल्सन
सुनील वाल्सन को प्रतिभा से भरपूर माना जाता था। वह वर्ल्ड कप 1993 में टीम भारत का हिस्सा थे लेकिन तेज गेंदबाज सुनील वाल्सन को वर्ल्डकप में कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। इतना ही नहीं वह वर्ल्ड कप के बाद कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए थे।

फिल्म '83' की खासियत ये है कि रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में हैं। उनके लुक को रणवीर ने हूबहू कैरी भी किया है। फिल्म में कपिल देव की तरह दिखने के लिए रणवीर ने काफी मेहनत की है। इतना ही नहीं रणवीर ने कपिल देव से खेल की ट्रेनिंग भी ली थी।

फिल्म को कबीर खान ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म की दूसरी खास बात ये है कि एक बार फिर रणवीर सिंह और दीपिका साथ में नजर आएंगे। दरअसल दीपिका, कपिल देव की पत्नी की भूमिका में नजर आने वाली है। शादी के बाद दोनों साथ में पहली बार '83' फिल्म में नजर आएंगे।

फिल्म '83' अप्रैल 10, 2020 को रिलीज होगी। रणवीर सिंह इस फिल्म के बाद 'जयेशभाई जोरावर' फिल्म में नजर आएंगे। इन दिनों वह गुजरात में इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हो चुका है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X