रणवीर के थूकने पर सोना हुईं नाराज़ चलीं गयीं बाहर!

हर एक फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्सर कुछ ऐसी बातें होती हैं जो उसके एक्टरों को फिल्म के खत्म होने के बाद भी याद रहती हैं। कुछ ऐसा ही हुआ फिल्म लुटेरा के सेट पर रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा के साथ। रणवीर सिंह ने कुछ ऐसा कर दिया सोना के मना करने के बावजूद कि सोना नाराज हो गयीं और वो गुस्से में शूटिंग से उठकर बाहर चली गयीं। शूटिंग भी रोक दी गयी। बाद में रणवीर सिंह ने सोनाक्षी को काफी मनाया और तब जाकर वो नॉर्मल हुईं और उन्होंने दोबारा से फिल्म की शूटिंग शुरु की। लुटेरा फिल्म के इंटरव्यू के दौरान ये बात रणवीर सिंह ने खुद मीडिया को बताई।

रणवीर सिंह ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि फिल्म की शूटिगं के दौरान एक सीन था जिसमें रणवीर को जोर-जोर से चिल्लाना था और सोनाक्षी से कहना था कि तुमने बुलाया पुलिस को। इस डायलॉग को बोलते समय बार बार रणवीर सिंह के मुंह से थूक निकलकर सोनाक्षी सिन्हा के ऊपर गिर जाता था। इससे सोनाक्षी सिन्हा काफी नराज हो रही थीं और उन्हें बुरा भी लग रहा था। सोना ने कई बार रणवीर सिंह को इस बात के लिए मना भी किया लेकिन रणवीर अपने किरदार में इतना डूब गये थे कि उन्हें अंदाजा ही नहीं हआ।

आखिर में सोनाक्षी सिन्हा नाराज होकर सेट पर से चलीं गयीं और शूटिंग भी रोक दी गयी। आखिरकार रणवीर ने सोनाक्षी से काफी देर तक माफी मांगी और फिर सोनाक्षी का गुस्सा गायब हुआ। रणवीर इस बात को बताते हुए कई बार हंसे भी। आइये जानते हैं कि रणवीर ने और क्या क्या कहा अपने इंटरव्यू के दौरान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X