''जो शाहरुख, सलमान, आमिर खान ने किया है, वह कोई नहीं कर सकता''- रणवीर सिंह
साल 2018 बॉलीवुड की खान तिकड़ी- सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान के लिए बिल्कुल अच्छी नहीं रही। रेस 3, ठग्स ऑफ हिंदुस्तान और जीरो जैसी फ्लॉप फिल्मों के बाद तीनों पर खूब निशाना लगाया गया। वहीं, 2018 में रणवीर सिंह ने पद्मावत और सिंबा के साथ धमाका पर धमाका किया। 300 करोड़, 200 करोड़ फिल्में देने के बाद अब कहा जाने लगा है कि 'रणवीर सिंह का टाइम आ गया है'..
खैर, हाल ही में गली बॉय के इंटरव्यू के दौरान रणवीर सिंह से पूछा गया कि- आपका टाइम तो आ गया.. क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड की खान तिकड़ी अब कहीं पिछड़ने लगी है.. और उनका जादू कम हो चुका है?

इस पर रणवीर सिंह ने कहा, खान्स ने जो मकाम हासिल किया है, वह कोई नहीं ले सकता। उन्होंने 25 साल से ज्यादा इंडस्ट्री में काम किया है और टिके रहे हैं। एक तरह से वो बॉलीवुड के चालक रहे हैं। मैंने तो पिछले 8 सालों में 10- 12 फिल्में की हैं। जबकि उन्होंने 25 साल से ज्यादा समय तक यहां काम किया है। इतनी फिल्में की हैं।


Click it and Unblock the Notifications