राम लखन Remake- रणवीर सिंह ने किया खुलासा, रोहित शेट्टी मेरे पास आए थे, फिर क्या हुआ ?
रणवीर सिंह इस समय फिल्म सिंबा को लेकर मेहनत कर रहें हैं और कोई भी मौका या कोई भी शो इसके प्रमोशन के लिए नहीं छोड़ रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान नजर आने वाली हैं और ये उनकी दूसरी फिल्म है। कुछ समय पहले खबरें थीं कि रोहित शेट्टी जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर की सुपरहिट फिल्म राम लखन का रीमेक बनाना चाहते हैं और इसमे एक नाम रणवीर सिंह का भी होगा। हाल ही में रणवीर ने इस बात का जवाब दिया है और कहा कि हां ये बात सच है कि रोहित शेट्टी उनके पास आए थे।
रणवीर ने बताया कि वो मुझे लखन के किरदार के लिए कास्ट करना चाहते थे लेकिन बाद में ये बात नहीं बन पाई थी क्योंकि इस समय कोई भी एक्टर साथ में फिल्में नहीं करना चाहता है।

उनका कहना है कि सभी बस सोशल मीडिया पर दिखाते हैं कि वो एक दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन सच्चाई ही है कि कोई साथ नहीं आना चाहता है।
इन्ही कुछ कारणों को लेकर राम लखन आगे नहीं बढ़ पाई थी। इस फिल्म के लिए रोहित शेट्टी और करण जौहर ने हांथ मिलाया था। फिलहाल सिंबा इस महीने 29 दिसंबर को रिलीज हो रही है। आप देखिए रोहित शेट्टी की कुछ शानदार फिल्में...


Click it and Unblock the Notifications