रणवीर ने कहा फिल्म के प्रमोशन पर नहीं अपनी एक्टिंग पर करें फोकस!
एक तरफ जहां लोग रामलीला फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वहीं फिल्म के लीड एक्टर्स रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी मिलकर अपनी फिल्म का जोरदार प्रमोशन करने में जुटे हुए हैं। सोमवार को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने रेडियो मिर्ची के मुंबई स्थित ऑफिस में रखी गयी प्रेस कॉंफ्रेंस अटेंड की। इस प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा ने संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म रामलीला के बारे में बात भी की। पूरे प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान रणवीर और दीपिका ने अपने सवालों को काफी हलका ही रखा।
मीडिया ने रणवीर और दीपिका को लेकर चल रहे कई सारे विवादों पर भी सवाल पूछे। लेकिन दीपिका और रणवीर किसी भी सवाल पर नाराज नहीं हुए। उन्होंने मीडिया के सभी सवालों के जवाब दिये और साथ ही दोनों ने अपना पूरा ध्यान अपनी फिल्म रामलीला के प्रमोशन पर भी लगाए रखा। रणवीर और दीपिका बहुत ही शांत तरीके से मीडिया से मुखातिब हुए और रणवीर तो हमेशा की ही तरह काफी जोश से भरे हुए थे और उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब में भी उतनी ही उत्सुकता दिखाई जितनी की वो हमेशा ही दिखाते हैं।
रणवीर सिंह ने इस प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान कहा कि वो फिल्म प्रमोशन्स के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि आने वाले समय में फिल्म के प्रमोशन की ये नयी टेकनीक शुरु हुई है वो जल्द ही बंद हो जाएगी। रणवीर ने कहा कि हम सितारों को फिल्म के प्रमोशन में अपना वक्त देने की बजाय अपनी फिल्मों और शूटिंग पर ध्यान देना चाहिए। अपने काम पर फोकस करना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications