अरे ये क्या..रणवीर सिंह ने किया करण जौहर को स्मूच!
रात थी एआईबी नॉकआऊट की। सितारों में सजी शाम और वहां मौजूद रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और करण जौहर। शो में सबकुछ प्लान के साथ चल रहा था कि तभी रणवीर सिंह ने कुछ ऐसा किया कि सभी हैरान रह गए, खास कर करण जौहर।

माना कि इस घटना को पचा पाना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन यह सच है कि रणवीर सिंह ने भरी महफिल में मुंबई में एआईबी शो के दौरान निर्माता- निर्देशक करण जौहर को चूम लिया। इस घटना से वहां मौजूद सभी दर्शक एवं सितारे हतप्रभ रह गए। शो में सबकुछ नॉर्मल चल रहा था, जब रणवीर करण की ओर गए और स्टेज पर जाकर दर्शकों और दीपिका की पहवाह किए बगैर करण को स्मूच कर लिया।
हालांकि करण जौहर ने रणवीर के इस एक्ट को एक स्माइल के साथ लिया। लेकिन आश्चर्य उनकी आंखों में भी झलक रही थी। जबकि रणवीर की गर्लफ्रैेंड और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सिर्फ हंस कर रह गई। बहरहाल दीपिका अब आप वहां कर भी क्या सकती थीं..
यह भी पढ़ें: Best actor 2014
आपको बता दें, जब शो के बाद करण से पूछा गया कि क्या यह सब पहले से प्लान में था। तो करण ने कहा कि, बाकी सब कुछ तो प्लान में था लेकिन रणबीर ने जो किया उसके बारे में मुझे कोई आइडिया नहीं था। वह सबकुछ अचानक ही हो गया।
एआईबी नॉकआऊट के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर पर फब्ती कसी गई थी। यह भारत का पहला कॉमेडी पॉडकास्ट है, जहां स्टारर्स को बुलाकर उनके दोस्तों और पैनल द्वारा किए गए अजीबोगरीब प्रश्न कराए जाते हैं। इस शो में कमाए सारे पैसे चैरिटी में जाते हैं।
बहरहाल, रणवीर की इस हरकत ने शो को और मशहूर तो जरूर कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications