Ranveer Singh: जब स्टेज पर नाचते नाचते फिसले रणवीर सिंह और ढोल में ही जा घुसे, वीडियो हो रहा है वायरल

Ranveer Singh funny old video going viral: रणवीर सिंह एनर्जी का खजाना और मस्तमौला हैं। फिल्में हों या रियल लाइफ, वो अपनी एनर्जेटिक वाइब से सबको इंप्रेस कर लेते हैं। लेकिन ऐसे में ही कभी कभी कोई ऐसी घटना घट जाती है, जिसे लेकर एक्टर ट्रोल भी हो जाते हैं।
इन दिनों रणवीर सिंह अपनी आगामी फिल्म "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" के प्रमोशन में जोर शोर से लगे हुए हैं। फिल्म से नया गाना "ढिंढोरा बाजे रे" रिलीज़ किया गया, जिसमें रणवीर को लाल अनारकली और चूड़ीदार में मां दुर्गा की मूर्ति के सामने नाचते हुए दिखाया गया। इसी मौके पर रणवीर का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जहां वो नाचते नाचते ढोल में ही जा गिरते हैं।
अवार्ड फंक्शन में स्टेज पर जमकर नाचे रणवीर
दरअसल, ये वीडियो किसी अवार्ड फंक्शन का है, जिसकी होस्टिंग राजकुमार राव और अपारशक्ति खुराना कर रहे हैं। तभी रणवीर की फिल्म "गोलियों की रासलीला- राम लीला" की फिल्म का गाना, "नगाड़े संग ढोल बाजे", बजता है और रणवीर स्टेज पर आकर डांस करने लगते हैं। स्टेज पर दोनों पर डेकोरेशन के दो बड़े बड़े ढोल रखे गए थे।
स्टेज पर फिसले और ढोल में सिर के बल गिर गए
इस दौरान एक्टर पूरी एनर्जी के साथ घूम-घूम कर डांस करते हैं और ढोल बजाते हैं। तभी एक ढोल फट जाता है और रणवीर सिर के बल उसमे गिर जाते हैं।
रणवीर को गिरता देख अपारशक्ति खुराना और राजकुमार राव उन्हें बाहर निकालने लगते हैं। बैकस्टेज से भी लोग आते हैं और रणवीर को निकालते हैं। बाहर आने के बाद रणवीर सिंह गुस्से में दिखाई देते हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस हंसते हंसते लोटपोट हो रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications