Ranveer Singh ने लेटेस्ट वीडियो में किसकी ओर किया हिंट? कहा- "कुछ लोगों को मुझसे बड़ी प्रॉब्लम है"

Ranveer Singh: रणवीर सिंह एक नए सॉफ्ट ड्रिंक के विज्ञापन में नजर आए हैं जिसमें वह अपने हेटर्स को अपने ही अंदाज में जवाब देते दिख रहे हैं। कुछ लोग उनके फैशन और एनर्जी का मजाक उड़ा रहे हैं, और वीडियो में रणवीर कहते हैं, "कुछ लोगों को मुझसे बड़ी प्रॉब्लम है।"
रणवीर सिंह उन एक्टर्स में हैं, जिनकी फिल्मों को तो लोगों ने बहुत प्यार दिया है, लेकिन ऑफ स्क्रीन उन्हें ट्रोलर्स का काफी सामना करना पड़ता है। कुछ लोगों का मानना है कि रणवीर अटेंशन पाने के लिए ये सब करते हैं, तो कुछ उन्हें जरूरत से ज्यादा कॉफिडेंट मानते हैं।
विज्ञापन की शुरुआत में रणवीर सिंह सड़क पर जाते हुए कह रहे हैं, "कुछ लोगों को ना मुझसे बड़ी प्रॉब्लम है।" तभी उन्हें कोई बोलता है- "ये देखो एकदम जोकर लगता है।" दूसरा कहता है- "खुद के पैरों पर थोड़ी ही ना खड़ा हुआ है।" तीसरा कहता है- "आज कल के बच्चे अटेंशन के लिए फालतू का नाटक करते हैं।" वहीं, एक पिता अपने बेटे से बोलते हैं- "एंटरटेनमेंट कोई रियल जॉब थोड़े ही है। इसके जैसे मत बन।" लोगों की बातें सुनने के बाद रणवीर सिंह लड़के को रोकते हैं और उससे कहते हैं, "सबका सुनने का, खुद का करने का, तू तेरा कर.."
रणवीर सिंह ने इस विज्ञापन को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "दुनिया खीचेंगी नीचे.. लेकिन आपको उठना होगा!"
सोशल मीडिया पर इस विज्ञापन को काफी पॉजिटिव रिस्पॉस मिल रहा है। लोगों को रणवीर का यह बिंदास अंदाज पसंद आ रहा है। बहरहाल, फिल्मों की बात करें तो रणवीर की अगली फिल्म है "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी", जिसमें वो आलिया भट्ट के साथ दिखेंगे.. फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं करण जौहर। खास बात है कि रणवीर की पिछली 3 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरा प्रदर्शन किया है, लिहाजा, ये फिल्म उनके लिए काफी मायने रखती है।


Click it and Unblock the Notifications