4000 स्क्रीन पर Dhamaka, 2018 की सबसे बड़ी आखिरी फिल्म, 1 दिन में हो जाएगा फैसला
Recommended Video

इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं इन्हीं में से एक है रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म सिंबा। रोहित शेट्टी स्पेशल ये फिल्म कल रिलीज होने वाली है और इसे लेकर फैंस की बेसब्री साफ देखी जा सकती हैं। सिंबा के लिए धड़ाधड़ एडवांस बुकिंग का सिलसिला जारी है। वहीं सिंबा को लेकर एक और धमाकेदार खबर आ रही है। हाल ही में सिंबा की स्क्रीन काउंट सामने आई हैं और इसके जरिए पता चला है कि सिंबा काफी ग्रैंड स्तर पर रिलीज होने वाली है।
[अक्षय कुमार को कहा गद्दार, उठे देशभक्ति पर सवाल, कनाडा के एक Video ने मचाया तहलका]
फिल्म इंडिया में 4000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होगी। हालांकि सिंबा की ओवरसीज स्क्रीन काउंट्स अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन 4000 स्क्रीन के साथ सिंबा इंडिया में ग्रैंड रिलीज मानी जा रही है। वहीं ट्रेड एनालिस्ट्स की मानें तो न्यू ईयर वीकेंड का फायदा भी फिल्म को मिलने की उम्मीद है। जिसके चलते इसकी ओपनिंग 30 करोड़ तक पहुंच सकती है। रोहित शेट्टी और करण जौहर की जोड़ी पहली बार साथ काम कर रही है। इसके पहले वे 1989 में आई फिल्म राम-लखन का रीमेक बनाने के लिए साथ आए थे।

सिंबा 2015 में आई दक्षिण भारत में तमिल में बनी फिल्म 'टेम्पर' की ऑफिशियल रीमेक सिम्बा का डायरेक्शन रोहित शेट्टी ने किया है। इसकी ज्यादातर शूटिंग हैदराबाद और गोवा में हुई है। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें सिंबा से जुड़ी कुछ और दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications