दिसंबर 2018 का हंगामा- अजय देवगन स्टाइल में दबंग एंट्री- जबरदस्त लुक में सुपरस्टार
रणवीर सिंह ने अपनी आगामी फिल्म सिंबा से नई तस्वीर रिलीज की है। इस तस्वीर में रणवीर दबंग स्टाइल में कार के ऊपर बैठे नजर आ रहे हैं, लेकिन खास बात है कि यहां रणवीर के साथ कई औरतें भी दिख रही हैं, जो बाइक चला रही हैं। यह पोस्टर महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ पेश किया गया है।
अक्षय कुमार की धमाकेदार पारी- सलमान खान के बाद दूसरे नंबर पर
हालांकि कहना गलत नहीं होगा कि.. अस तस्वीर में रणवीर सिंह को देखकर अजय देवगन के सिंघम की याद आती है। मूछों के साथ रणवीर सिंह इस रौबदार लुक में बिल्कुल अजय देवगन दिख रहे हैं। सिंबा फुल मसालेदार बॉलीवुड फिल्म है। जहां रणवीर सिंह दबंग पुलिस वाले की भूमिका में दिखने वाले हैं। लिहाजा, उन्होंने अपनी बॉडी पर काफी काम किया है।

रोहित शेट्टी की इस फिल्म से सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान डेब्यू करने जा रही हैं। कोई शक नहीं कि इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। सिंबा 28 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। जाहिर है इन तस्वीरों से फिल्म के लिए बेसब्री बढ़ रही है।
बहरहाल, यहां जानें क्यों सिंबा बन सकती है 2018 की सुपरहिट फिल्म-


Click it and Unblock the Notifications