रणवीर सिंह की सिंबा रिलीज, बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार रहा 1st SHOW, यहां जानें हाल
Recommended Video

रणवीर सिंह और सारा अली खान स्टारर फिल्म सिंबा आज देशभर में रिलीज हो चुकी है। बता दें, फिल्म के सुबह के शोज का ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट बेहतरीन है। हालांकि शाम के शोज में बढ़ोतरी की उम्मीद है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म रणवीर सिंह की सबसे बड़ी ओपनर साबित हो सकती है। फिल्म को लेकर काफी क्रेज है।
रिपोर्ट्स की मानें तो सिंबा ने देशभर में 40-45 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दिखाई है, जो कि बेहतरीन है। मुंबई, पुणे और दिल्ली में फिलहाल बुकिंग धीमी है लेकिन शाम तक तेजी पकड़ने की उम्मीद है। वहीं, बैंगलुरु और हैदराबाद में ऑक्यूपेंसी काफी शानदार है।

खास बात है कि फिल्म किसी छुट्टी वाले दिन रिलीज नहीं हुई है। फिर भी फिल्म को दर्शक मिल रहे हैं। शुक्रवार शाम से न्यू ईयर तक फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है। सिंबा भारत में लगभग 4000 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। जिसके बाद सिंबा से अच्छी ओपनिंग की उम्मीद की जा सकती है। खासकर फिल्म में रणवीर सिंह और सारा के अभिनय की जमकर तारीफ की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications