नेटफ्लिक्स के साथ रणवीर सिंह का सबसे बड़ा एक्शन रियलिटी शो - रोहित शेट्टी को भी छोड़ा पीछे

काफी समय से रणवीर सिंह के डिजिटल डेब्यू की चर्चा चल रही है और अब खबर है कि रणवीर सिंह को नेटफ्लिक्स ने अपने महत्त्वाकांक्षी एक्शन रियलिटी शो के लिए साईन कर लिया है। ये एक्शन रियलिटी शो, रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी की तर्ज़ पर होगा लेकिन उससे कहीं ज़्यादा भव्य और महंगा।

इस शो के लिए रणवीर सिंह की फीस फिलहाल गुप्त रखी जा रही है और साथ ही शो की बाकी डीटेल्स भी फिलहाल परदे के पीछे है। शो पर काम तेज़ी से चल रहा है और ये रणवीर सिंह का डिजिटल डेब्यू होगा।

ranveer-singh-signs-biggest-action-reality-show-on-netflix-beats-rohit-shetty-s-khatron-ke-khiladi

गौरतलब है कि इससे पहले भी रणवीर सिंह के एक क्विज़ शो को होस्ट करने की खबर आ चुकी है। रणवीर सिंह का ये एक्शन रियलिटी शो, साईबेरिया में शूट किया जाएगा और इस शो पर ऐसे एक्शन और स्टंट देखने को मिलेंगे जो पहले किसी ने कहीं नहीं देखे होंगे। ये प्रोजेक्ट नेटफ्लिक्स का सबसे बड़ा नॉन-फिक्शन प्रोजेक्ट माना जा रहा है।

इस शो की आधिकारिक घोषणा जल्दी ही की जा सकती है। ये पहली बार होगा जब कोई ए लिस्ट स्टार नॉन फिक्शन शो के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करेगा।

10 साल का सफल करियर

10 साल का सफल करियर

रणवीर सिंह ने बेहद सफलतापूर्वक बॉलीवुड में 10 साल का लंबा सफर तय कर लिया है। यशराज फिल्म्स के साथ अपनी शुरूआत करने के बाद रणवीर सिंह ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इन 10 सालों में रणवीर सिंह ने अपने किरदारों में अलग अलग तरह की भूमिकाएं निभाई हैं।

करियर का 11वां साल

करियर का 11वां साल

करियर के 11वें साल की शुरूआत रणवीर ने बेहद शानदार प्रोजेक्ट के साथ की है। उन्होंने रोहित शेट्टी के लिए उनकी अगली फिल्म सर्कस पर काम करना शुरू कर दिया है। ये फिल्म Shakaepeare के कॉमेडी ऑफ एरर्स का रूपांतरण होगी और मशहूर क्लासिक अंगूर का रीमेक होगी।

बांहे फैलाए हुआ स्वागत

बांहे फैलाए हुआ स्वागत

रणवीर सिंह का बॉलीवुड ने बांहे फैलाकर स्वागत किया। बैंड बाजा बारात के बाद सारे डेब्यू उनके नाम थे और यशराज फिल्म्स की दो और फिल्में भीं। उनके टैलेंट को पहचाना भी गया और सराहा भी गया।

रातों रात बदल गई किस्मत

रातों रात बदल गई किस्मत

रणवीर सिंह की ज़िंदगी में एक दिन आए संजय लीला भंसाली और उन्होंने रणवीर सिंह की किस्मत ऐसी बदली कि फिल्मों ने करियर की ऊंचाई पर तो पहुंचाया ही साथ में ज़िंदगी को भी नया चैप्टर खोलने का मौका दे दिया। साथ में भंसाली की तीन फिल्में करने के बाद, रणवीर - दीपिका ने शादी कर ली।

जो किया है शानदार किया है

जो किया है शानदार किया है

रणवीर सिंह के हिस्से जो भी काम आया, वो उन्होंने ज़बरदस्त तरीके से निभाया। चाहे वो कोई भी किरदार हो, रणवीर ने पूरी मेहनत के साथ उस किरदार को जिया और दर्शकों के दिल में जगह बनाई।

पहले अवार्ड में ही इमोशनल

पहले अवार्ड में ही इमोशनल

अच्छी फिल्मों के साथ रणवीर सिंह के करियर में अवार्ड्स की भी भरमार होने लगी। हालांकि अपना पहला अवार्ड शाहरूख खान के हाथों लेकर रणवीर सिंह स्टेज पर ही रोने लगे थे।

83 का इंतज़ार

83 का इंतज़ार

अब फैन्स को रणवीर सिंह की फिल्म 83 का इंतज़ार है। इस फिल्म में रणवीर, कपिल देव बनकर भारत की क्रिकेट टीम को 1983 का वर्ल्ड कप दिलवाएंगे। फिल्म के डायरेक्टर हैं कबीर खान।

पहली मसाला फिल्म

पहली मसाला फिल्म

2018 में रणवीर सिंह ने रोहित शेट्टी के साथ सिंबा नाम का 200 करोड़ी धमाका किया। फिल्म छप्पर फाड़ कर बॉक्स ऑफिस पर चली और टिपिकल मसाला फिल्मों की श्रेणी में काफी ऊपर आ गई।

कॉप यूनिवर्स की सिंबा?

कॉप यूनिवर्स की सिंबा?

सिंबा, रोहित शेट्टी के हीरो सिंघम के फैन हैं और वो भी एक पुलिस ऑफिसर हैं। सिंबा के साथ रोहित शेट्टी ने 2018 में रणवीर सिंह को अपनी कॉप यूनिवर्स में एंट्री दी थी। अब देखना है कि सिंबा की कहानी, सिंबा 2 के साथ आगे बढ़ती है या नहीं।

अन्नियन रीमेक

अन्नियन रीमेक

रणवीर सिंह फैन्स के दिलों पर राज करते हैं। उन्होंने मसाला, कॉमेडी, एक्शन, रोमांस और निगेटिव ज़ोन सब कुछ ट्राई कर लिया है। कुछ बचा था तो बस एक साईकोलॉजिकल थ्रिलर। लेकिन वो भी पूरा हो चुका है रोबोट डायरेक्टर शंकर के अन्नियन रीमेक के साथ।

भव्य प्रोजेक्ट की तैयारी

भव्य प्रोजेक्ट की तैयारी

इसके अलावा, रणवीर सिंह को वाशु भगनानी के भव्य प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया गया है। करोड़ों के इस प्रोजेक्ट में रणवीर सिंह को सूर्यपुत्र कर्ण का मुख्य किरदार ऑफर किया गया है। बाजीराव मस्तानी और पद्मावत के बाद ये उनकी तीसरी पीरियड फिल्म होगी।

नए अवतार का इंतज़ार

नए अवतार का इंतज़ार

अब रणवीर सिंह रियलिटी टीवी पर डेब्यू के साथ ही रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। देखना है कि उनके शो में क्या अलग और क्या नया होता है। और इस शो के प्रतिभागी से लेकर स्टंट तक सब कुछ दर्शकों को कितना इंप्रेस कर पाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X