रणवीर सिंह का SHOCKING ट्रॉन्सफॉर्मेशन...पद्मावती और गली ब्वॉय..जबरदस्त
रणवीर सिंह ने पद्मावत में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। फिल्म में वो अलाउद्दीन खिलजी के किरदार को निभाने के लिए जो जो कर सकते थे किए। उन्होंने अपना अच्छा खासा बॉडी बनाया ताकि वो अलाउद्दीन खिलजी के रोल में परफेक्ट लग सकें।
पद्मावती 25 जनवरी को लंबी कंट्रोवर्सी के बाद आखिरकार रिलीज हो रही है। अब पद्मावती के रिलीज के अलावा रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म गली ब्वॉय की शूटिंग शुरु कर चुके हैं। जहां एक ओर रणवीर सिंह ने पद्मावती के लिए वजन बढ़ाया तो गली ब्वॉय के लिए अलग अवतार ले चुके हैं।

रणवीर सिंह गली ब्वॉय के लिए अच्छा खासा वजन कम कर चुके हैं। आप बेशक उनके नए अंदाज को देखकर चौंक गए होंगे। रणवीर सिंह के बारे में सभी जानते हैं कि वो किसी भी किरदार को निभाने में अपना जी जान लगा देते हैं। बॉलीवुड में भी कई सालों से किरदार के हिसाब से खुद को ढालने का ट्रेंड है।
रणवीर सिंह के अलावा भी कई बॉलीवुड स्टार्स हैं जो फिल्म के लिए पूरी तरह से खुद को बदल चुके हैं। लोगों ने उन्हें इस अंदाज में पसंद भी किया। आप भी देखिए आगे की स्लाइड्स।
{photo-feature}


Click it and Unblock the Notifications











