'कल्कि 2898 एडी' में पत्नी दीपिका पादुकोण की एक्टिंग देख हैरान रह गए रणवीर सिंह, कह दी ये बात

Ranveer Singh shocked after watching Deepika Padukone's film Kalki 2898 AD: नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2898 एडी ने हाल ही में रिलीज होने के साथ ही दुनियाभर के दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। दीपिका पादुकोण इस फ्यूचरिस्टिक एपिक फिल्म में लीड रोल में हैं, जिसमें उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई है। फैंस हों या सितारे हर कोई दीपिका की बेहतरीन एक्टिंग की तारीफ करता थक नहीं रहा है।
जब से कल्कि 2898 AD थिएटर्स में रिलीज हुई है, तब से दर्शक दीपिका को फिल्म की जान कह रहे हैं। फैंस और क्रिटिक्स दीपिका की फिल्म में दमदार प्रेजेंस और जबरदस्त परफॉर्मेंस की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। ऐसे में दर्शकों से मिल रहे प्यार पर एक्ट्रेस ने अपना रिएक्शन दिया है, उनके साथ शेयर किए गए वीडियो में उनके पति और एक्टर रणवीर सिंह भी नजर आ रहे हैं।
बता दें कि रणवीर सिंह तो इस फिल्म को देखकर हैरान रह गए है। रणवीर कहते हैं कि उस समय वह प्रेग्नेंट थी और उसके बाल खींचे जा रहे थे। यह देखकर वह अपना सिर पकड़ लेते हैं। वह कहते हैं कि आखिर ये हो क्या रहा है।
दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने फिल्म को मिल रिस्पॉन्स पर अपना रिएक्शन शेयर की है। क्लिप में उन्होंने कहा है, "मुझे नहीं पता कि मुझे क्या महसूस करना चाहिए। मैं मिल रहे रिस्पॉन्स से थोड़ी चकित हूं।"
फिल्म की रिलीज के बाद से फैंस क्या महसूस कर रहे हैं, यह कहने को जरूरत नहीं है। उनके रिस्पॉन्स से यह साफ है कि दीपिका पादुकोण सिर्फ "कल्कि 2898 AD" का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि वे इसका सार हैं। "कल्कि 2898 AD" दर्शकों को आकर्षित कर रही है, दीपिका की भूमिका बिना किसी शक इस ब्लॉकबस्टर हिट की जान के रूप में याद की जाएगी।
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन हो चुके हैं और फिल्म ने अभी तक 529.45 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण सुमति के किरदार में नजर आ रही हैं। जो लगभग 5 महीने की प्रेग्नेंट होती हैं, लेकिन भैरव (प्रभास) उसे कैद कर लेता है। जिससे उसे कॉम्पलेस में ऐशों- आराम की जिंदगी काटने को मिले, लेकिन कभी अश्वत्थामा का आगमन होता है। वह सुमति को बचाने की कोशिश करता है।


Click it and Unblock the Notifications











