#thisis83 - फिल्म का पहला शानदार पोस्टर, 10 अप्रैल कर लीजिए बुक
रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म दिस इज़ 83 का पहला पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है और पोस्टर पर 1983 क्रिकेट टीम की पूरी टीम दिखाई दे रही है। ये वो टीम है जिसने भारत को उसका पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप दिलवाया है।
पोस्टर के मध्य में दिखाई दे रहे हैं टीम के कप्तान रणवीर सिंह जो फिल्म में कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं।

पिछले कुछ दिनों से रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पूरी टीम का पहला लुक एक एक कर फैन्स के सामने रिलीज़ किया। डायरेक्टर कबीर खान ने इस पूरी टीम के साथ लगभग साल भर शूट किया है।
गौरतलब है कि कपिल देव की इस टीम को यंग इंडिया की टीम कहा गया था और किसी को नहीं लगा था कि ये टीम एक मैच भी जीत पाएगी। लेकिन ये टीम वर्ल्ड कप लेकर लौटी थी।
यहां मिलिए दिस इज़ 83 की पूरी स्टारकास्ट -


Click it and Unblock the Notifications
