रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - रणवीर सिंह ने शेयर की सेट से प्यारी तस्वीरें, धर्मेंद्र के साथ दिखा खास बॉन्ड

8 दिसंबर को सुपरस्टार धर्मेंद्र ने अपना जन्मदिन मनाया है और इस मौके पर रणवीर सिंह ने उनकी मल्टीस्टारर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के सेट से धर्मेंद्र के साथ बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। धर्मेंद्र फिल्म में रणवीर सिंह के पिता की भूमिका में दिखाई देंगे। ये फिल्म एक हल्का फुल्का फैमिली ड्रामा है जिसे करण जौहर डायरेक्ट कर रहे हैं।

फिल्म एक प्रेम कहानी है जहां रणवीर सिंह रॉकी और आलिया भट्ट रानी के किरदार में दिखाई देंगी। इनके साथ फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आज़मी और जया बच्चन भी दिखाई देंगी। पूरी स्टारकास्ट दिल्ली में फिल्म की शूटिंग कर रही है।

ranveer-singh-shares-pictures-with-dharmendra-and-alia-bhatt-from-rocky-aur-rani-ki-prem-kahani-sets

हाल ही में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के सेट से कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं जहां कोई कलाकार अपने सीन का इंतज़ार कर रहा था तो कोई अपने शॉट की तैयारी करता दिखाई दे रहा था। रणवीर और आलिया के एक गाने की के कुछ सीन की तस्वीरें भी बाहर आई थीं। दोनों कुतुब मीनार पर शूटिंग कर रहे थे।

पंजाब Meets बंगाल

पंजाब Meets बंगाल

ये फिल्म परिवार के धागों में बुनी एक शानदार लव स्टोरी होगी। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो रिपोर्ट्स की मानें तो करण जौहर की ये फिल्म हल्की फुल्की सी लेकिन एक परिपक्व लव स्टोरी होगी। फिल्म में आलिया भट्ट एक बंगाली लड़की के किरदार में दिखाई देंगी और रणवीर सिंह दिल्ली के लड़के के किरदार में।

धर्मेंद्र की आने वाली फिल्में

धर्मेंद्र की आने वाली फिल्में

जहां धर्मेंद्र आखिरी बार परदे पर यमला पगला दीवाना के सीक्वल में सनी देओल और बॉबी देओल के साथ दिखाई दिए थे वहीं खबरें हैं कि अनिल शर्मा की फिल्म अपने 2 में वो अपने पोते करण देओल के साथ दिखाई देंगे। यही कारण है कि धर्मेंद्र फिल्मों में एक और पारी खेलने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।

खुद को रखा है पूरी तरह फिट

खुद को रखा है पूरी तरह फिट

धर्मेंद्र आजकल, अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के ज़रिए फैन्स से जुड़े रहने की कोशिश करते हैं। वहीं ट्विटर पर भी वो फैन्स को जवाब देते दिख जाते हैं। और अक्सर ही अपने विचार और मूड, फैन्स के साथ शेयर करते हैं। गौरतलब है कि लॉकडाउन के पहले से ही धर्मेंद्र अपना समय, अपने फार्महाउस पर ही बिताते हैं। 100 एकड़ से भी ऊपर की ज़मीन पर बने इस फार्महाउस में उनकी एक गोशाला भी है।

दूसरी फिल्म से किया स्विच

दूसरी फिल्म से किया स्विच

गौरतलब है कि रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और करण जौहर, लॉकडाउन से पहले ही एक साथ तख्त पर काम शुरू करने वाले थे जो धर्मा प्रोडक्शन्स का महत्त्वाकांक्षी पीरियड ड्रामा था। लेकिन ये प्रोजेक्ट लॉकडाउन और महामारी के बीच अटक चुका है।वहीं करण जौहर इस दौरान एक हल्की फुल्की फिल्म पर काम शुरू कर चुके थे जो लोगों का स्ट्रेस दूर कर सके।

रणवीर और आलिया की जोड़ी

रणवीर और आलिया की जोड़ी

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी को दर्शकों ने गली बॉय में साथ देखा था और काफी सराहा था। अब इस जोड़ी को वापस रोमांस करता देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का लोगो भी लॉन्च किया जा चुका है जो दर्शकों को काफी पसंद आया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X