रणवीर सिंह ने आधी रात शेयर किया 83 का पहला लोगो पोस्टर, मिलिए फिल्म की पूरी स्टारकास्ट से
दीपिका पादुकोण की छपाक के बाद अब फैन्स को रणवीर सिंह की 83 का इंतज़ार है जो 10 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है। कबीर खान की इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में नज़र आएंगे और कल आधी रात रणवीर सिंह ने फिल्म का पहला लोगो पोस्टर शेयर किया है।
इस तस्वीर में चममचाते रंगों में 83 लिखा है। फिल्म 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप की कहानी है जब भारत ने पहली बार, कपिल देव की अगुआई में वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की थी।

हालांकि इस पोस्टर के साथ रणवीर सिंह ने बस इतना ही लिखा है - Its coming। यानि कि वो आ रहा है। अब फिल्म का पोस्टर आ रहा है, टीज़र आ रहा है, ट्रेलर आ रहा है - क्या आ रहा है किसी को नहीं पता है। और कब आ रहा है ये भी नहीं पता।
इतना ज़रूर है कि रणवीर के इस इंस्टाग्राम पोस्ट ने उनकी अगली फिल्म के लिए फैन्स को उत्साहित ज़रूर कर दिया है। यहां मिलिए फिल्म की पूरी स्टारकास्ट से -


Click it and Unblock the Notifications