मैं कई औरतों के साथ सोया हूं: रणवीर सिंह
मात्र दो फिल्मों से ही लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले रणवीर सिंह को लोग आशिकमिजाज तो कहते ही हैं लेकिन उनकी आशिकी इस हद तक है इसका अंदाजा लोगों को नहीं था। गर्म मिजाजी रणवीर सिंह ने खुद अपने मुंह से कबूला है कि वो कई औरतों के साथ हम बिस्तर हो चुके हैं।
बावजूद इसके रणबीर सिंह को शादी और बच्चों में भरोसा है। वो शादी करके सैटल होना चाहते हैं। रणवीर सिंह की थोक में महिला मित्र हैं। शादी से पहले के शारीरिक संबंध को रणवीर सिंह बुरा और गलत नहीं मानते हैं।
मालूम हो कि रणवीर सिंह इन दिनों गुंडे नाम की फिल्म कर रहे हैं जिसमें उनके साथ है हॉट प्रियंका चोपडा।हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग के लिए कोलकाता जाते समय रणवीर सिंह ने एक फ्लाइट की एयर होस्टेस को बुरी तरह से डांट दिया था और हंगामा खड़ा कर दिया था।
एयर होस्टेस की गलती बस इतनी थी कि उसके पास उस समय नॉनवेज फू़ड नहीं था क्योंकि वो खत्म हो गया था।


Click it and Unblock the Notifications
