कपिल देव के साथ फिल्म '83' की तैयारी में लग चुके हैं रणवीर सिंह- देंखे तस्वीर

Recommended Video

Ranveer Singh & 83 team train with Kapil Dev,Check out | FilmiBeat

निर्देशक कबीर खान ने अपनी आगामी फिल्म '83' के पूरे स्टारकास्ट की घोषणा कर दी है। और अब फिल्म की ट्रेनिंग शुरु हो चुकी है। रणवीर सिंह ने भारत के पूर्व क्रिकेटर कपिल देव के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है और लिखा है कि सफर की शुरुआत हो चुकी है। बता दें, यह फिल्म क्रिकेट विश्व कप 1983 पर आधारित है, जब भारत ने पहली बार विश्व कप जीता था।

रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और मधु मंटेना द्वारा निर्मित कबीर खान की यह फ़िल्म 10 अप्रैल 2020 में रिलीज़ होगी। फिल्म में रणवीर खुद कपिल देव की भूमिका में दिखेंगे, जिनकी कप्तानी में भारत ने वर्ल्ड कप जीता था। इस विश्व कप ने भारतीय क्रिकेट टीम को पूरे विश्व में पहचान दिलाई थी।

Ranveer Singh

कबीर खान ने कहा कि वो चाहते हैं कि उनका बेटा भी 83 की इस टीम पर उतना ही गर्व करे जितना कि वो करते हैं। इसलिए वो ये फिल्म बना रहे हैं। फिल्म का स्टारकास्ट भी काफी दिलचस्प है। कबीर खान ने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि साउथ और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से भी कलाकारों को शामिल किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X