रणवीर सिंह को फैन ने दिया बेहद प्यारा तोहफा, दोस्तों ने कहा So Cute
रणवीर सिंह उन चंद स्टार्स में से हैं जो अपने फैन्स के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के ज़रिए जुड़े रहते हैं। अब रणवीर को उनके एक फैन ने उनका एक बेहद प्यारा कैरिकेचर स्केच कर के गिफ्ट किया। @busypencil.saajan नाम के हैंडल से रणवीर का ये फैन अपनी आर्ट शेयर करता है।
रणवीर ने भी अपने फैन का भेजा ये स्केच शेयर किया और कैप्शन दिया - क्या बिल्डर। रणवीर के दोस्त भी उनका ये क्यूट सा अवतार देखकर खुद को रोक नहीं पाए और सभी ने कमेंट्स सेक्शन पर इस स्केच की काफी तारीफ की।

रणवीर के फैन्स उनसे कितना प्यार करते हैं इसकी एक झलक हाल ही में तब दिखी जब उनके फैन्स ने रणवीर के करियर के 10 साल पूरे होने पर उन्हें एक ट्रिब्यूट दिया। इस वीडियो में कुछ फैन्स ने रणवीर की फिल्मों और परफॉर्मेंस पर एक गाना बनाया था।
इसे देखकर रणवीर बेहद भावुक हो गए और फैन्स को धन्यवाद कहा। रणवीर इतने इमोशनल हो गए कि उन्हें अपनी टोपी से मुंह छिपाना पड़ा। लेकिन उन्होंने हाथ जोड़कर फैन्स को इस प्यार के लिए शुक्रिया कहा।

10 साल का सफल करियर
रणवीर सिंह ने बेहद सफलतापूर्वक बॉलीवुड में 10 साल का लंबा सफर तय कर लिया है। यशराज फिल्म्स के साथ अपनी शुरूआत करने के बाद रणवीर सिंह ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

सर्कस से बढ़ाई है फीस
करियर के 11वें साल की शुरूआत रणवीर ने बेहद शानदार प्रोजेक्ट के साथ की है। उन्होंने रोहित शेट्टी के लिए उनकी अगली फिल्म सर्कस पर काम करना शुरू कर दिया है। ये फिल्म Shakaepeare के कॉमेडी ऑफ एरर्स का रूपांतरण होगी और मशहूर क्लासिक अंगूर का रीमेक होगी।

बांहे फैलाकर हुआ स्वागत
रणवीर सिंह का बॉलीवुड ने बांहे फैलाकर स्वागत किया। बैंड बाजा बारात के बाद सारे डेब्यू उनके नाम थे और यशराज फिल्म्स की दो और फिल्में भीं। उनके टैलेंट को पहचाना भी गया और सराहा भी गया।

यूं बदल गई किस्मत
रणवीर सिंह की ज़िंदगी में एक दिन आए संजय लीला भंसाली और उन्होंने रणवीर सिंह की किस्मत ऐसी बदली कि फिल्मों ने करियर की ऊंचाई पर तो पहुंचाया ही साथ में ज़िंदगी को भी नया चैप्टर खोलने का मौका दे दिया। साथ में भंसाली की तीन फिल्में करने के बाद, रणवीर - दीपिका ने शादी कर ली।

जो किया है शानदार किया है
रणवीर सिंह के हिस्से जो भी काम आया, वो उन्होंने ज़बरदस्त तरीके से निभाया। चाहे वो कोई भी किरदार हो, रणवीर ने पूरी मेहनत के साथ उस किरदार को जिया और दर्शकों के दिल में जगह बनाई।

पहले अवार्ड में ही इमोशनल
अच्छी फिल्मों के साथ रणवीर सिंह के करियर में अवार्ड्स की भी भरमार होने लगी। हालांकि अपना पहला अवार्ड शाहरूख खान के हाथों लेकर रणवीर सिंह स्टेज पर ही रोने लगे थे।

83 का इंतज़ार
अब फैन्स को रणवीर सिंह की फिल्म 83 का इंतज़ार है। इस फिल्म में रणवीर, कपिल देव बनकर भारत की क्रिकेट टीम को 1983 का वर्ल्ड कप दिलवाएंगे। फिल्म के डायरेक्टर हैं कबीर खान।


Click it and Unblock the Notifications












