..................... ऐसा हो गया है रणवीर सिंह का हाल- आइसोलेशन को लेकर किया ये मजाक Ranveer singh shared and funny and Scary picture - Hindi Filmibeat

ऐसा हो गया है रणवीर सिंह का हाल- आइसोलेशन को लेकर किया ये मजाक

कोरोना वायरस के कहर के चलते कोई भी बाहर नहीं निकल रहा है और देशभर में बंद के आदेश दिए गए हैं। इस कारण लोग भारी तादात में आइसोलेशन में रह रहे हैं तो वहीं बॉलीवुड स्टार्स भी इससे पीछे नहीं हैं। इस समय अभिनेता रणवीर सिंह भी आइसोलेशन में हैं और उन्होने एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वो काफी डरावने नजर आ रहे हैं और निश्चित ही आपको वो एक जॉम्बी वाली फील देंगें।

रणवीर सिंह ने इस फनी तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है... क्वॉरेंटीन के बाद का यह मेरा लुक। इस फोटो के सामने आते ही ये काफी तेजी से वायरल हो रही है और लोग उनका मजाक भी बना रहे हैं।

ranveer singh, corona virus, रणवीर सिंह, कोरोना वायरस

कई सितारों ने भी कमेंट करते हुए रणवीर सिंह का मजाक बनाया है। इस दौरान लगातार कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। कई हॉलिवुड स्टार्स के कोरोना से संक्रमित पाए जाने की खबर है।

रणवीर ने इससे पहले दीपिका पादुकोण की तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वह कोरोना के खिलाफ लड़ाई में फ्रंट लाइन में अब भी खड़े हीरो के लिए जनता कर्फ्यू के दौरान तालियां बजाकर उनका आभार जताती नजर आ रही हैं।

फिलहाल इस समय पूरा देश एकजुट होकर इस पहल में सरकार की मदद कर रहा है और घर से कम ही निकल रहा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह इस समय फिल्म 83 में बिजी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X