रणवीर सिंह ने शेयर की अपने बचपन की क्यूट फोटो- फैंस हो गए फिदा, देंखे PICS
बैक टू बैक सुपरहिट फिल्में देने वाले सुपरस्टार रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। रणवीर ने हाल ही में अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है, जहां वो पूरे स्वैग के साथ दिख रहे हैं। लाल रंग का हुड पहने रणवीर काफी क्यूट दिख रहे हैं। फैंस रणवीर को इस अंदाज में खूब पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीर से साफ है कि रणवीर बचपन से ही फुल स्वैग के साथ रहना पसंद करते हैं। वैसे यह पहली पास नहीं है जबकि रणवीर ने अपने बचपन की तस्वीर शेयर की हो। वह इससे पहले भी अपने बचपन की कई तस्वीरें शेयर कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर रणवीर की तगड़ी फैन फॉलोइंग है।


Click it and Unblock the Notifications