दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने तस्वीर पोस्ट कर दिखाया रोमांस, फैंस ने बोला नजर ना लगे

बॅालीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कई बार सोशल मीडिया के जरिए अपना प्यार जाहिर कर चुके हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इंस्टाग्राम पर एक दूसरे के साथ तस्वीर पोस्ट कर एक दूसरे के प्रति अपने रिश्ते को सम्मान देते रहते हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को 14 नवंबर को 3 साल पूरे हो चुके हैं।

रणवीर सिंह और दीपिका ने अपने इस खास पल को एक साथ बिताने के लिए निजी जगह पहुंच गए। रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के साथ बिताए गए अपने कुछ खास पलों की तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। दीपिका के लिए अपना ढेर सारा प्यार रणवीर सिंह ने दिखाया है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की यह खास समय की तस्वीरें फैंस के बीच काफी पसंद की जा रही हैं।

Ranveer Singh, Deepika Padukone

रणवीर सिंह ने इसके साथ एक रोमांटिक कैप्शन भी शेयर किया है। रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के साथ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीर में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक दूसरे के प्यार में खोए हुए नजर आ रहे है। रणवीर सिंह ने इस तस्वीर के साथ कुछ ना लिखते हुए केवल कई सारे इमोजी शेयर किए हैं।

रणवीर सिंह ने कैप्शन में दिल, इंफिनिटी और नजर ना लगने वाले इमोजी बनाए हैं। रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण ने भी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में एक खास पोस्ट लिखा है। दीपिका पादुकोण ने दो पोस्ट शेयर किए है। पहले पोस्ट में दीपिका पादुकोण ने लिखा है कि आल आफ माय हॅाट। दूसरी तस्वीर के साथ दीपिका पादुकोण ने लिखा है कि और फिर थोड़ा सा प्यार। फैंस भी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की इस तस्वीर पर अपना प्यार जाहिर कर रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X