..................... फ़िल्म '83' से रवि शास्त्री की भूमिका में धारिया करवा का पोस्टर रिलीज़, रणवीर सिंह ने किया शेयर Ranveer Singh share Dhairya Karwa as Ravi Shastri 83 Movie New Poster Out - Hindi Filmibeat

फ़िल्म '83' से रवि शास्त्री की भूमिका में धारिया करवा का पोस्टर रिलीज़, रणवीर सिंह ने किया शेयर

By Varsha Verma

फ़िल्म '83 के निर्माता इन दिनों 1993 में विश्व कप घर लाने वाले सभी खिलाड़ियों के फर्स्ट लुक से फैंस को रूबरू करवा रहे हैं। अब फिल्ममेकर्स ने इस लीग में धारिया करवा फर्स्ट लुक साझा किया है जो फ़िल्म में रवि शास्त्री की भूमिका निभा रहे है। खास बात ये है कि रवि शास्त्री अभी भारतीय क्रिकेट टीम के कोच की भूमिका निभा रहे हैं। बात करें इस पोस्टर की तो ये काफी रोचक है जिसे खुद रणवीर सिंह ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से साझा किया है।

एक बल्लेबाज के रूप में, शास्त्री अपने ट्रेडमार्क 'चपाती शॉट' के लिए काफी लोकप्रिय रहे हैं। इसे पैड शॉट के रूप में जाना जाता है, जहां वह अपनी क्षमता के अनुसार, आवश्यकता होने पर अपना स्ट्राइक रेट बढ़ा दिया करते थे।

Ranveer Singh share Dhairya Karwa

फ़िल्म से अभी तक कई किरदारों के फर्स्ट लुक पोस्टर को साझा किये जा चुके हैं। देशभर से फैंस इन पोस्टर्स को पसंद कर रहे हैं। खास बात ये हैं कि इन रोल के लिए काफी बारीकियां नोट की गई है। तभी तो हूबहू मिलते लुक और रियल-लाइफ पर्सनालिटी तक पर काफी ध्यान दिया है।

हाल ही में, 83 के निर्माताओं द्वारा सुनील गावस्कर की भूमिका में ताहिर राज भसीन, के. श्रीकांत की भूमिका में जीवा, मोहिंदर अमरनाथ के रूप में साकिब सलीम, यशपाल शर्मा की भूमिका में जतिन सरना, संदीप पाटिल के रूप में चिराग पाटिल, कीर्ति आज़ाद के रूप में दिनकर शर्मा, रोजर बिन्नी के रूप में निशांत दहिया, मदन लाल की भूमिका में हार्डी संधू, सैयद किरमानी के रूप में साहिल खट्टर, बलविंदर सिंह संधू के रूप में अम्मी विर्क और दिलीप वेंगसरकर के रूप में अदीनाथ एम कोठारे का पहला लुक पोस्टर साझा किया गया है।

अब तक की सबसे बड़ी खेल फिल्म में से एक, 83 मधु मंटेना, साजिद नाडियाडवाला और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा सह-निर्मित की जा रही है। यह फिल्म क्रिकेट विश्व कप 1983 में हरफनमौला कपिल देव के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर आधारित है।

फ़िल्म से रणवीर सिंह के पहले लुक ने दर्शकों की दिलचस्पी पहले ही बढ़ा दी है जिसमें वह कपिल देव प्रतिष्ठित नटराज पोज़ में नज़र आये थे। और हाल ही में, निर्माताओं द्वारा फिल्म का लोगो भी साझा किया गया है। फिल्म 10 अप्रैल 2020 में बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X