प्रियंका, दीपिका के बाद, अब रणवीर सिंह भी चले हॉलीवुड, इस बड़ी टैलेंट ऐजेंसी से मिलाथा हाथ!

Ranveer Singh to enter Hollywood: रणवीर सिंह हॉलीवुड की ओर रुख कर रहे हैं। एक्टर ने हॉलीवुड टैलेंट एजेंसी विलियम मॉरिस एंडेवर (DWE) के साथ ग्लोबल रिप्रेजेंटेशन के लिए साइन कर लिये हैं। बता दें, ये टैलेंंट कंपनी बॉलीवुड से आलिया भट्ट समेत हॉलीवुड के भी कई बड़े सितारों को मैनेज करती है।
रिपोर्ट के मुताबिक, अब रणवीर को DWE द्वारा विश्व स्तर पर प्रतिनिधित्व किया जाएगा। वे बेन एफ्लेक, ह्यूग जैकमैन, मिशेल विलियम्स, क्रिश्चियन बेल, मैट डेमन और जेनिफर गार्नर जैसे हॉलीवुड सितारों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
हॉलीवुड जाने वाले सितारों में रणवीर शामिल
एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि एक्टर की ब्रांड वैल्यू 181.7 मिलियन डॉलर है। इसमें यह भी कहा गया है कि रणवीर 2022 में भारत के सबसे मंहगे सेलिब्रिटी थे। वहीं, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और अली फजल के बाद, अब रणवीर अगले बॉलीवुड सेलेब होंगे, जो हॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा बन सकते हैं।
2023 में रणवीर की इस फिल्म का इंतजार
रणवीर के लिए साल 2022 अच्छा नहीं रहा था। उनकी फिल्में जयेशभाई जोरदार और सर्कस बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थीं। लिहाजा, उनकी आने वाली फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। रणवीर इस जुलाई करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा एक्टर की फिलहाल कोई फिल्म घोषित नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications