एबी डिविलियर्स के साथ नजर आए रणवीर सिंह, फैंस को है किसी सरप्राइज का इंतजार!

रणवीर सिंह की कुछ तस्वीरें इस वक्त तेजी से वायरल हो रहीं हैं और इन तस्वीरों में वो अकेले नहीं नजर आ रहे हैं। जी हां, रणवीर सिंह की मुलाकात हाल ही में दक्षिण अफ्रीका शानदार क्रिकेट एबी डिविलियर्स से हुई है। इस दौरान दोनों को ढेर सारा बातचीत करते देखा गया है और फैंस ये उम्मीद लगा रहे हैं कि ये क्रिकेट को लेकर ही बातचीत कर रहे होंगे। हालांकि इसका खुलासा नहीं हुआ है कि इन दोनों के बीच किस बात को लेकर मुलाकात हुई है।
अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट को साझा करते हुए एक कैप्शन लिखा, जिसमें लिखा था, "एक महान दोपहर, चैटिंग और लीजेंड के साथ क्रिकेट देखना - 'मिस्टर 360' खुद।" दरअसल एबी डिविलियर्स को मिस्टर 360' कहा जाता है और इसका कारण है उनकी बैटिंग स्टाइल।
वो मैदान के हर कोने में शॉट खेल सकते हैं और किसी भी तरह की गेंद को मैदान के बाहर भेज सकते हैं। फिलहाल उन्होने क्रिकेट के हर फॉरमेट से सन्यास ले लिया है।
पुराना है क्रिकेटर्स और फिल्म स्टार्स का नाता
कई बार देखा जाता है कि क्रिकेटर्स और फिल्म स्टार्स साथ में नजर आते हैं। इन दोनों सितारों के एक साथ आने से इनके फैंस काफी खुश हुए होंगे। दोनों की फैन फॉलोविंग शानदार है और अपने अपने क्षेत्र में दोनों सितारे एनर्जी और शानदार परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। रणवीर सिंह ने क्रिकेटर आधारित फिल्म 83 में काम किया था और उन्होने कपिल देव का किरदार निभाया था।
वर्कफ्रंट
रणवीर सिंह इस वक्त फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर बिजी हैं और इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट नजर आने वाली है। आलिया भट्ट ने हाल ही में एक बेटी को जन्मदिन दिया है और इसको लेकर वो आराम कर रही हैं। यही कारण है कि फिल्म शूटिंग कई महीनों से रुकी हुई है। काफी जल्दी फिल्म से अपडेट सामने आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications