पाकिस्तानी झंडे के नीचे दिखे रणवीर सिंह, वीडियो वायरल होते ही आई आफत, सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश!

Ranveer Singh

Ranveer Singh Pakistani Flag- रणवीर सिंह को लेकर इस वक्त विवाद हो रहा है और उनके एक वीडियो ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल रणवीर सिंह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो पाकिस्तान झंडे के नीचे टहलते नजर आ रहे हैं।

इसके बाद लोग रणवीर सिंह से कई तरह के सवाल कर रहे हैं। बता दें कि रणवीर सिंह का ये वायरल वीडियो उनकी फिल्म धुरंधर का है और ये कुछ और नहीं बल्कि फिल्म का सेट लगा हुआ है। इस फिल्म की शूटिंग लगातार जारी है और रणवीर सिंह रॉ एजेंट बनकर धमाका करते हुए नजर आने वाले हैं।

जब ये वीडियो सामने आया तो रणवीर सिंह को कश्मीरी पहनावे में पाकिस्तानी झंडे के नीचे टहलते और लोगों से बात करते देखा गया था। लोगों के मन में सवाल आया कि कहीं रणवीर सिंह पाकिस्तान में तो नहीं घूम रहे हैं।

पहलगाम हमले के बाद से ही पाकिस्तान का नाम आते ही इंडियंस भड़क जाते हैं। फिलहाल सबकुछ सामने आ चुका है और ये महज शूटिंग है और कुछ नहीं। बता दें कि ये तस्वीरें Ludhiana के खेड़ा गांव की हैं जहां पर फिल्म की शूटिंग जारी है।

हिंदुस्तान में पाकिस्तान का झंडा क्यों?

जब लोगों को ये पता चला कि ये इंडिया ही है और शूटिंग के लिए पाकिस्तान का झंडा लगाया गया है तो लोग भड़क गए। लोगों ने अधिकारियों से कई तीखे सवाल किए हैं। उनका कहना है कि भारत की सरजमीं पर पाकिस्तानी झंडा लगाने की इजाजत आखिर किसने दी है। लोगों ने दिलजीत दोसांझ को लेकर बात की है कि हाल ही में उनकी फिल्म इंडिया में इसलिए बैन हुई थी क्योंकि उसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस थे। तो इस फिल्म में इंडिया में पाकिस्तानी झंडा लगाने पर क्या होगा।

धुरंधर के लिए कर रहे हैं मेहनत

पद्मावत में बड़े बड़े बालों वाले लुक से लोगों की दीवाना बनाने के बाद रणवीर सिंह एक बार फिर से उसी अंदाज में सामने आए हैं। धुरंधर का उनका लुक भी काफी जबरदस्त लग रहा है। इस फिल्म रणवीर सिंह के साथ एक्ट्रेस सारा अर्जुन नजर आने वाली हैं।

More from Filmibeat

Read more about: ranveer singh dhurandhar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X