दीपिका की क्लीवेज छोडो, हैप्पी न्यू ईयर की सोचो- रणवीर
दीपिका पादुकोण की क्लीवेज कॉंट्रोवर्सी को लेकर पिछले दिनों काफी बहस हुई, काफी हंगामा हुआ। लेकिन हाल ही में एक बार फिर से मीडिया ने दीपिका के क्लीवेज को लेकर आर्टिकल छापा और इस विवाद को लोगों के जहन में ताजा कर दिया। बॉलीवुड ने दीपिका का बहुत साथ दिया और सबसे अच्छी बात है कि दीपिका जिन लोगों को अपना दोस्त मानती है उन्होंने भी दीपिका को फुल सपोर्ट किया। यहां पर हम बात कर रहे हैं रणवीर सिंह की।
रणवीर सिंह ने ट्विटर पर जाकर दीपिका के बयान को पूरा सपोर्ट किया और लिखा "यही तरीका है उन्हें सबक सिखाने का। उन्हें भी बता दो कि कौन बॉस है। इन लोगों से ये उम्मीद नहीं थी।" रणवीर के इस ट्वीट से ये तो साफ हो गया कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं और एक दूसरे की मुश्किलों में साथ रहते हैं। हाल ही में मीडिया से बात करते हुए दोबारा ये विषय उठने पर रणवीर का जवाब कुछ यूं था।
मुझे जो भी कहना था "वो मैंने ट्विटर पर जाकर कह दिया। अब मुझे लगता है कि लोगों को इस कॉंट्रोवर्सी वाली बात से आगे बढ़ना चाहिए और दीपिका की आने वाली फिल्म यानी हैप्पी न्यू ईयर पर ध्यान देना चाहिए। दीपिका के बेहतरीन काम पर ध्यान दें ये सब विवाद तो आते जाते रहेंगे।"
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/_JZoNFH60lo?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












