''ये 200 करोड़, 500 करोड़.. बॉक्स ऑफिस की बातें मेरी समझ में नहीं आती''- रणवीर सिंह
सिंबा की अपार सफलता के साथ रणवीर सिंह बॉलीवुड के दूसरे ऐसे अभिनेता बन चुके हैं, जिन्होंने एक ही साल में कुल 500 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर लिया है। लेकिन रणवीर सिंह कहते हैं, ये बॉक्स ऑफिस की बातें मुझे समझ ही नहीं आती और ना ही मैं समझना चाहता हूं। मैं एक इंटरटेनर हूं और बेस्ट इंटरटेनर बनना चाहता हूं।
रणवीर सिंह ने कहा, 'मैं बॉक्स ऑफिस की बातों से असहज हो जाता हूं। जब लोग पैसे को लेकर चर्चा शुरू करते हैं और मैं अपना सिर खुजलाना शुरू कर देता हूं। मुझे लगता है कि इस समय मुझे इन सबसे पहले से कहीं ज्यादा खुद को बचाना चाहिए, क्योंकि मुझे नहीं पता कि यह मुझे कहां ले जाया जाएगा। इससे मेरी सोच में क्या बदलाव आएगा, क्योंकि मेरा एक निश्चित तरीका है..'

सिंबा एक्टर ने आगे कहा, मेरे लिए बॉक्स ऑफिस नंबर्स से ज्यादा लोगों का मनोरंजन महत्वपूर्ण है। मैं ज्यादा से ज्यादा बेहतरीन काम करना चाहता हूं। मैं एंटरटेनर हूं और मैं सर्वश्रेष्ठ एंटरटेनर बनना चाहता हूं। यह मेरा एकमात्र एजेंडा है और निजी महत्वाकांक्षा भी..
यहां जानें रणवीर सिंह का बॉक्स ऑफिस हाल-


Click it and Unblock the Notifications