रणवीर नहीं चाहते थे लुटेरा बनना क्योंकि वो बहुत सीधे हैं!
रणवीर सिंह ने हाल ही में लुटेरा फिल्म के म्यूसिक लॉंच के दौरान मीडिया से बात की और साथ ही कहा कि जब उन्हें लुटेरा फिल्म करने के लिए चुना गया तो कुछ ही दिनों में उन्होंने विक्रमादित्य को कहा कि वो ये किरदार नहीं करना चाहते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि वो इस किरदार को करने के लिए परफेक्ट नहीं हैं? लेकिन विक्रमादित्य ने कहा कि रणवीर ही इस किरदार को अच्छी तरह से निभा सकते हैं और उन्होंने ही इस किरदार को करने के लिए रणवीर को प्रेरित किया। रणवीर सिंह ने फिल्म में काफी अलग तरह का किरदार निभाया है।
लुटेरा फिल्म के गाने लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। लुटेरा फिल्म की पृष्ठभूमि बंगाली गांव पर आधारित है। अमित त्रिवेदी के संगीत ने एक बार फिर से लोगों पर अपना जादू चलाना शुरु कर दिया है। फिल्म में कुल 6 गाने हैं जिन्हें अमिताभ भट्टाचार्या, मोनाली ठाकुर, शिल्पा राव, स्वानंद किरकिरे, मोहन कनन और अमित त्रिवेदी ने गाया है। फिल्म की कहानी है एक बंगाल में स्थित गांव की जहां वरुण श्रीवास्तव (रणवीर सिंह) जो कि एक आर्कियोलोजिस्ट है आता है। वहां की जमीन की खुदाई करके कुछ खोज करने के लिए।

वहां उसकी मुलाकात पाखी (सोनाक्षी सिन्हा) से होती है और दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगते हैं। लेकिन अचानक एक दिन वरुण पाखी को छोड़कर गायब हो जाता है। और कुछ साल बाद वापस गांव आता है। ये किरदार काफी अलग था और इसे करने के लिए रणवीर ने काफी मेहनत की।


Click it and Unblock the Notifications











