..................... Ranveer Singh says Deepika is just a friend - Hindi Filmibeat

दीपिका मैं अच्छे दोस्त हैं और कुछ नहीं- रणवीर सिंह

Ranveer Singh says Deepika is just a friend
दीपिका पादुकोण और अपने बीच अफेयर की खबरों रणवीर सिंह बेहद परेशान हैं। अभी तक तो वो इन अफवाहों को किसी ना किसी बहाने से टालते जा रहे थे लेकिन अब उन्होंने साफ साफ कह दिया है कि दीपिका उनकी सिर्फ अच्छी दोस्त हैं इससे ज्यादा कुछ नहीं। रणवीर सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि दीपिका पादुकोण उनकी सिर्फ खास दोस्त हैं इससे ज्यादा उनके और दीपिका के बीच कुछ नहीं है। साथ ही जैसा कि हर कलाकार कहता है कि वो अपने काम में व्यस्त है और इसके चलते उसके पास प्यार व्यार के लिए वक्त नहीं है कुछ ऐसा ही रणवीर ने भी कहा कि वो अपने करियर में काफी व्यस्त हैं। और उनकी कोई गर्लफ्रैंड नहीं है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पिछले साल संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला- रामलीला में नज़र आए थे। फिल्म के दौरान ही दोनों के बीच अफेयर की खबरें सुर्खियों में आने लगीं। उसके बाद जब ये फिल्म रिलीज हुई तब तो दोनों के बीच अफेयर की खबरों नो काफी जोर पकड़ लिया। जहां भी दीपिका और रणवीर साथ दिखते लोग उनसे एक ही सवाल करते। लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर सिंह ने कहा- नहीं हमारे बीच कुछ नहीं है। वह हमारे जीवन में बहुत खास हैं और बहुत करीबी मित्र हैं। वह उन सबसे आश्चर्यजनक लोगो में से एक हैं जिनसे मैं मिला हूं। एक कलाकार के तौर पर उनके लिए मेरे दिल में बहुत सम्मान है।

वैसे रणवीर सिहं का नाम अधिकतर उन सभी एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा गया है जिनके साथ उन्होंने काम किया है। अनुष्का शर्मा से लेकर दीपिका पादुकोण, सोनाक्षी सिन्हा आदि सभी के साथ रणवीर सिंह के अफेयर के चर्चे रहे हैं। जब भी उनकी फिल्मों के प्रमोशन की बात आई तो रणवीर ने भी काफी बढ़चढ़कर अपनी फिल्मों के प्रदर्शन के दौरान अपने और अपनी हिरोइनों के अफेयर की खबरों को भी काफी हवा दी क्योंकि उन्हीं भी कहीं ना कहीं पता था कि अगर फिल्म को हिट कराना है तो ये सब बातें दर्शकों को काफी अट्रेक्ट करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X