शाहरुख खान की फिल्म से टकराने को पूरी से तैयार- ये दो दबंग स्टार्स- जबरदस्त
90s के सुपरहिट गाने आंख मारे ओ लड़का आंख मारे पर रणवीर सिंह और सारा अली खान जबरदस्त थिरकने वाले हैं। जी हां, इस गाने को रोहित शेट्टी ने फिल्म सिंबा में जोड़ दिया है। जिसकी कोरियोग्राफी गणेश आचर्या करने वाले हैं। जाहिर है यह गाना फिल्म को और भी धमाकेदार बना देगा। गाने को रिमिक्स करने की जिम्मेदारी तनिष्क बागची को दी गई है।
मुसीबत में फंसी अक्षय कुमार की दो धमाकेदार सीक्वल फिल्में
इस गाने में रणवीर और सारा एक दूसरे के साथ छेड़छाड़ करते दिखेंगे। बता दें, यह गाना ओरिजनल फिल्म तेरे मेरे सपने का है, जहां अरशद वारसी और सिमनर एक दूसरे के साथ नजर आए थे। उस वक्त यह गाना हर युवाओं की फेवरिट बन चुका था। गली मुहल्लों में सबने इसे खूब सुना है। लिहाजा, सिंबा को भी इससे फायदा जरूर मिलेगा।

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म सिंबा 28 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। यानि की शाहरुख की जीरो से ठीक एक हफ्ते बाद। कोई शक नहीं कि दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर होने वाली है।
खैर, रीमेक गानों की बात करें तो पिछले कुछ सालों में इसका चलन कुछ ज्यादा ही बढ़ चला है। लगभग हर फिल्म में एक पुराने का रीमेक जरूर जोड़ दिया जाता है। यहा देंखे लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications