..................... Ranveer Singh Sara Ali Khan song Aankh Maare o ladki is a rohit shetty tribute to tere mere sapne - Hindi Filmibeat

रणवीर सिंह - सारा अली खान का 'आंख मारे ओ लड़का आंख मारे' इस कारण से हुआ 6 दिसंबर को रिलीज़!

रोहित शेट्टी की सिंबा से एक बेहद खास गाना, आज यानि कि 6 दिसंबर को रिलीज़ किया गया है। ये गाना है, 90 के दशक का सुपरहिट गाना आंख मारे ओ लड़का आंख मारे। अोरिजिनल गाने में अरशद वारसी और सिमरन बग्गा थिरकते नज़र आए थे जबकि रीमेक में रणवीर सिंह और सारा अली खान ठुमके लगाते नज़र आ रहे हैं।

अब ये गाना आज रिलीज़ होने के बाद और भी खास हो चुका है। दरअसल, आज सिंबा का गाना आंख मारे नहीं, बल्कि टाईटल ट्रैक रिलीज़ होने वाला था। लेकिन आज ही के दिन यानि कि 6 दिसंबर 1996 को रिलीज़ हुई थी अरशद वारसी की फिल्म तेरे मेरे सपने जिससे ये गाना लिया गया है।

ranveer-singh-sara-ali-khan-song-aankh-maare-o-ladki-is-a-rohit-shetty-tribute-to-tere-mere-sapne

बस फिर क्या था बिना किसी दो राय के रोहित शेट्टी ने आंख मारे आज ही रिलीज़ करने की ठान ली। तेरे मेरे सपने, न्यूकमर्स के साथ बनाई गई एक फिल्म थी जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। फिल्म को प्रोड्यूस किया था अमिताभ बच्चन की एबीसीएल ने। फिल्म में चंद्रचूड़ सिंह, अरशद वारसी, प्रिया गिल और सिमरन मुख्य भूमिकाओं में दिखे थे।

नए गाने में रणवीर और सारा के अलावा, करण जौहर और गोलमाल की पूरी टीम भी दिखाई दे रही हैं। ट्विटर पर फैन्स ने इस गाने को पूरे नंबर दे दिए थे। जानिए बॉलीवुड के कुछ रीमेक गाने जो चार्टबस्टर लिस्ट पर टॉप पर रहे -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X