रिलीज़ के पहले, सिंबा का पहला RECORD: 100 मिलियन बार देखा गया रणवीर - सारा का आंख मारे
रणवीर सिंह और सारा अली खान कुछ दिन पहले ही 90 के दशक के सुपरहिट गाने आंख मारे ओ लड़का आंख मारे पर थिरकते हुए नज़र आए थे। अब इस गाने ने यूट्यूब पर सबसे तेज़ 100 मिलियन व्यूज़ कमाने वाले गाने का खिताब जीत लिया है। गाने को रिलीज़ हुए मुश्किल से 10 दिन हुए है।
अरशद वारसी, सिमरन बग्गा पर फिल्माया गया ये गाना, 90 के दशक का सुपरहिट गाना था। ये गाना, फिल्म तेरे मेरे सपने से था, जो कि उस जम़ाने की काफी बड़ी सरप्राइज़ हिट थी। फिल्म को अमिताभ बच्चन की कंपनी एबीसीएल ने प्रोड्यूस किया था। नए गाने में भी अरशद वारसी के साथ गोलमाल की टीम भी थिरकती हुई नज़र आई।

गाने में रणवीर और सारा की ज़बरदस्त केमिस्ट्री देखकर फैन्स को काफी मज़ा आया। हालांकि गाने को मिला जुला रिएक्शन मिला था क्योंकि गाने की कोरियोग्राफी असली गाने के पीछे ठंडी पड़ गई। वहीं सिंबा से रणवीर और सारा का एक और रोमांटिक गाना रिलीज़ हुआ है। राहत फतेह अली खान की आवाज़ में तेरे बिन भी एक रीमेक/रीप्राइज़ वर्जन है।
आपको बताते हैं हाल ही में रिलीज़ हुए रीमेक गाने और यूट्यूब पर कौन सा गाना कितना चला -


Click it and Unblock the Notifications











