..................... Ranveer Singh's Simmba new still will intrigue you - Hindi Filmibeat

Just In: दबंग और सिंघम को पीछे छोड़ने के लिए आ चुके हैं रणवीर सिंह, सिंबा का नया लुक!

रणवीर सिंह सिंबा के साथ वापसी कर रहे हैं। फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं और फिल्म का पहला पोस्टर और पहला लुक चुका है और दर्शकों ने इसे काफी सराहा है। अब फिल्म का नया लुक बाहर चुका है।

फिल्म की शूटिंग हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में चल रही है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ, सारा अली खान दिखाई देंगी। सारा की ये डेब्यू फिल्म होगी।

Ranveer Singhs Simmba new still will intrigue you

सिंबा 28 दिसंबर को दर्शकों के सामने होगी। यानि कि फिल्म एक हफ्ता पहले रिलीज़ हुई शाहरूख खान स्टारर ज़ीरो को कड़ी टक्कर देगी। वैसे भी रोहित शेट्टी बॉलीवुड में बॉक्स ऑफिस के किंग कहे जाते हैं।
[शाहरूख खान को फिर मिली TAKKAR, एकदम कड़क सुपरस्टार के साथ!]

सिंबा को सिंघम और दबंग का मिक्स कहा जा रहा है लेकिन रोहित शेट्टी ने साफ किया है कि ऐसा कुछ नहीं है। फिल्म साउथ की फिल्म टेंपर का हिंदी रीमेक है।
वहीं, रणवीर सिंह की बात करें तो रोहित शेट्टी ने उनकी तारीफों के पुल बांधने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रणवीर सिंह इसके अलावा, कबीर खान की 82 - when it all started में काम कर रहे हैं।


इसके अलावा रणवीर सिंह, आलिया भट्ट के साथ ज़ोया अख्तर की गली बॉय में भी काम कर रहे हैं। खबरों की मानें और आदित्य चोपड़ा के तो वो फेवरिट बन चुके हैं। काफी पहले ही किसी ने खबर दी थी कि यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा के ऑफिस में तीन ही पोस्टर लगे हैं - सलमान खान, शाहरूख खान और रणवीर सिंह।

अब रणवीर सिंह ने बॉलीवुड सुपरस्टार्स का सिंहासन हिला कर हासिल कर ही लिया अपना स्टारडम -

p.p1 {margin: 0.0px 0.0px 0.0px 0.0px; font: 12.0px 'Kohinoor Devanagari'; color: #454545} p.p2 {margin: 0.0px 0.0px 0.0px 0.0px; font: 12.0px 'Helvetica Neue'; color: #454545; min-height: 14.0px} span.s1 {font: 12.0px 'Helvetica Neue'}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X