दिसंबर में 2018 का शानदार THE END करने आ रहे हैं रणवीर सिंह, कर लीजिए बुकिंग
रोहित शेट्टी की सिंबा की चर्चा हर रोज़ होती है। और अब एक बार फिर, रणवीर सिंह ने फिल्म से एक मज़ेदार तस्वीर शेयर की है। दरअसल, रणवीर ने अपने किरदार का एक कैरिकेचर शेयर किया है।
रोहित शेट्टी की इस फिल्म में सारा अली खान और रणवीर सिंह एक साथ दिखाई देंगे। और माना जाए तो ये फिल्म केदारनाथ से पहले रिलीज़ होगी और सारा अली खान का डेब्यू कहलाएगी।

फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है। सिंबा को सिंघम और दबंग का मिक्स कहा जा रहा है लेकिन रोहित शेट्टी ने साफ किया है कि ऐसा कुछ नहीं है। फिल्म साउथ की फिल्म टेंपर का हिंदी रीमेक है।
[8 साल की जाह्नवी कपूर ने शाहरुख खान को दिया था बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड]
वहीं, रणवीर सिंह की बात करें तो रोहित शेट्टी ने उनकी तारीफों के पुल बांधने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रणवीर सिंह इसके अलावा, कबीर खान की 82 - when it all started में काम कर रहे हैं।
इसके अलावा रणवीर सिंह, आलिया भट्ट के साथ ज़ोया अख्तर की गली बॉय में भी काम कर रहे हैं। खबरों की मानें और आदित्य चोपड़ा के तो वो फेवरिट बन चुके हैं।
[सोनू सूद बना रहे है खतरनाक बॉडी, वायरल हो गई जिम की तस्वीरें]
काफी पहले ही किसी ने खबर दी थी कि यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा के ऑफिस में तीन ही पोस्टर लगे हैं - सलमान खान, शाहरूख खान और रणवीर सिंह। अब रणवीर सिंह ने बॉलीवुड सुपरस्टार्स का सिंहासन हिला कर हासिल कर ही लिया अपना स्टारडम -


Click it and Unblock the Notifications
