..................... Ranveer Singh’s residence decked up to welcome Deepika ahead of wedding receptions - Hindi Filmibeat

नई दुल्हन के इंतजार में सजा रणवीर सिंह का बंगला, ऐसा है दीपिका की ससुराल का नजारा

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद असली जश्न तो अब शुरु होने वाला है। बता दें कि रणवीर सिंह अब अपनी दुल्हनिया को लेकर अपने बंगले मुंबई आएंगें और इसके लिए पूरी तरह से इंतजाम हो चुके है। हम बात कर रहें है रणवीर सिंह के घर का जो कि दूल्हा दुल्हन के इंस्तकबाल के लिए इंतजार कर रहा है। जी हां रणवीर सिंह का बंगला पूरी तरह से सजा दिया गया और और अब दोनो के स्वागत की तैयारी हो रही है।

मुंबई स्थित रणवीर के बंगले की फोटोज इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। गौरतलब है कि दोनो ने इटली में शादी की थी और काफी ज्यादा प्राइवेट शादी थी जिसमें किसी को भी मोबाइल या कैमरा ले जाने की इजाजत नहीं थी।

ranveer singh, deepika padukone, ranveer deepika wedding, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, रणवीर दीपिका की शादी

बता दें कि दोनों में एक तस्वीर कोंकणी शादी की है वहीं दूसरी तस्वीर सिंधी रिवाज से की गई शादी की है। शादी तो हो गई वहीं बताया जा रहा है कि दोनों 18 को इटली से लौट आएंगे और वापस आकर एक नहीं बल्कि दो-दो रिसेप्शन पार्टी देगें।

इसके लिए भी उनको काफी ज्यादा तैयारियां करनी है और खबर है कि इस पार्टी में पूरा बॉलीवुड शामिल होने वाला है। खबर है कि दीपवीर की दो रिवाजों से शादी हुई है इसके साथ-साथ दो रिसेप्शन भी होंगे।

पहला बेंगलुरू के होटल लीला पैलेस में 21 नवंबर को होगा। जबकि दूसरा रिसेप्शन मुंबई के ग्रैंड हयात में 28 नवंबर को होगा। फिलहाल आप देखिए घर की ये तस्वीरें जो कि एएनआई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X