सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा समेत इन दिग्गजों के साथ रणवीर सिंह की Photos वायरल
विश्व कप के भारत पाकिस्तान मैच के दौरान मैदान में नजर आए रणवीर सिंह ने कितना एंजॉय किया इसके बारे में लगातार सामने आ रहीं तस्वीरों और वीडियोज से पता चल रहा है। अब जो तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं वो काफी ज्यादा शानदार हैं क्योकि इनमें रणवीर सिंह क्रिकेट के सबसे बड़े दिग्गजों के साथ नजर आ रहें हैं। रणवीर सिंह इस समय फिल्म 83 के लिए तैयारी कर रहें हैं जिसके चलते वो क्रिकेट से जुड़े है। आप देखिए ये तस्वीरें जिनमें वो सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा समेत इन दिग्गजों के साथ दिख रहें हैं..
भारत पाकिस्तान के मैच में शानदार तरीके से भारत ने जीत हासिल की थी। इस दौरान रणवीर सिंह कॉमेंट्री बॉक्स में भी नजर आए थे। बीते दिन उनका एक वीडियो सुनील गावस्कर के साथ वायरल हुआ था जिसमें दोनो डांस कर रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications











