आज का सुपरस्टार कभी दिखता था ऐसा- वायरल फोटो ने मचाया हंगामा- पहचानिए कौन है?
अभिनेता रणवीर सिंह इस समय फिल्म 83 को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं और इस समय उनकी एक पुरानी तस्वीर ने धमाका किया हुआ है। ये तस्वीर सामने आते ही काफी ज्यादा वायरल हो रही है। इस फोटो में रणवीर सिंह बड़े बड़े बालों के साथ क्लीन शेव में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में वो अकेले नहीं हैं बल्कि उनके साथ उनकी दोस्त वीजे पिया त्रिवेदी नजर आ रही हैं। बता दें कि रणवीर सिंह को आप इस तस्वीर में देखकर एक बार में नहीं पहचान पाएंगें।
ये तब की तस्वीर है जब रणवीर सिंह फिल्मों में नहीं आए थे और उनको कई नहीं जानता था। इस समय रणवीर सिंह सुपरस्टार हैं और काफी दमदार फिल्में दे चुके हैं।

हालांकि अभी भी वो अपने अतरंगी लुक और कपड़ों को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में रहते हैं। इस समय रणवीर सिंह फिल्म 83 की शूटिंग कर रहे हैं जिसमें वो कपिल देव के रोल में नजर आने वाले हैं।
ये फिल्म 1983 में खेले विश्व कप पर आधारित है जब पहली बार टीम इंडिया विश्व विजेता बनी थी। इस लुक के अलावा आपको दिखाते हैं रणवीर सिंह के कुछ खास फिल्मी लुक जो कि आपको दीवाना बना चुके हैं...


Click it and Unblock the Notifications