Just In: रणवीर सिंह की अगली फिल्म का एलान - जयेशभाई जोरदार, जानिए पूरी डीटेल्स

Recommended Video

Ranveer Singh to work with Yash Raj Film's in Jayeshbhai Jordaar: Check Out Here | FilmiBeat

रणवीर सिंह की अगली फिल्म क्या होगी, इस पर काफी समय से कयास लगाए जा रहे हैं। अब उनकी अगली फिल्म फाईनल हो चुकी है। यशराज फिल्म्स के साथ रणवीर सिंह की अगली फिल्म का नाम है जयेशभाई जोरदार जिसे डायरेक्ट करेंगे दिव्यांग ठक्कर। ये दिव्यांग की पहली फिल्म होगी। फिल्म की आधिकारिक घोषणा जल्दी ही कर दी जाएगी।

ये फिल्म एक कॉमेडी इंटरटेनर होगी। गौरतलब है कि रणवीर सिंह ने आजतक स्क्रीन पर सब कुछ दिखाया है - ड्रामा, पीरियड ड्रामा, रोमांस, निगेटिव लीड। लेकिन अगर अभी तक दर्शकों ने उनका कोई अवतार नहीं देखा है तो वो है कॉमेडी। ऐसे में इस फिल्म के बारे में जानकर फैन्स काफी उत्साहित हैं।

रणवीर सिंह की जयेशभाई जोरदार, अक्टूबर से फ्लोर पर जाएगी और कबीर खान की '83 के बाद 2020 में ही रिलीज़ होगी। इस समय फिलहाल रणवीर सिंह केवल '83 में बेहतरीन ढंग से कपिल देव का किरदार निभाने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म जून 2020 में रिलीज़ होनी है।

दिलचस्प ये भी है कि वर्ल्ड कप 1983 पर बन रही इस फिल्म में जहां रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में दिखाई देंगे, वहीं दीपिका पादुकोण, कपिल देव की पत्नी की भूमिका में भी दिखाई दे सकती हैं। दीपिका को ये फिल्म काफी पसंद आई है। इसके अलावा, रणवीर सिंह को मेघना गुलज़ार ने सैम मानिकशॉ बायोपिक के लिए भी अप्रोच किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X