#GazabPics: 2016 का बेस्ट एक्टर...2017 का बेस्ट विलेन बनकर तबाही करेगा
रणवीर सिंह ने बाजीराव मस्तानी के साथ 2016 के सारे बेस्ट एक्टर अवार्ड अपने नाम कर लिए थे और अब वो 2017 में पद्मावती के विलेन बनकर तबाही मचाने वाले हैं। कम से कम उनकी तस्वीरें तो यही कहती हैं।
रणवीर सिंह पद्मावती से धमाका करने को तैयार हैं। एक तो फिल्म में उनका दीपिका पादुकोण के साथ लीड किरदार है ऊपर से निगेटिव लीड। यानि कि फिल्म के हीरो भी वही हैं और विलेन भी। ऐसे में ये तो तय है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म में रणवीर बिल्कुल शानदार तरीके से उबर कर आएंगे।
और अब रणवीर ने अपने इस डेविल अंदाज़ में ही एक एड की शूटिंग में नज़र आए। इन तस्वीरों में रणवीर ज़बर्दस्त लग रहे हैं।

इस एड में रणवीर एक झलक दे चुके हैं कि जब वो अपने निगेटिव अंदाज़ में सामने आएंगे तो कितने शानदार तरीके से आएंगे। इस एड में रणवीर वही काम करेंगे जो वो बेस्ट करते हैं यानि कि रैप।
पद्मावती में अलाउद्दीन खिलजी और रानी पद्मावती की कहानी है। फिल्म में शाहिद कपूर राजा रतन सिंह की भूमिका में दिखाई देंगे। वैसे रणवीर सिंह की पद्मावती की तैयारी इन तस्वीरों से तो साफ हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications