PICS: देखिए रणवीर का गोविंदा, अनिल कपूर और अमरीश पुरी स्टाइल..
[बॉलीवुड न्यूज] रणवीर सिंह अपनी क्रेजी स्टाइल की वजह से अपने फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। रणबीर एक ऐसे कलाकार हैं, जो अपने फैंस का अपनी बातों के साथ साथ अपनी हरकतों से भी मनोरंजन करते हैं। बहरहाल, इस बार फिर रणवीर ने कुछ ऐसा ही किया है।

रणवीर सिंह फिलहाल अपनी आगामी फिल्म बाजीराव मस्तानी की शूटिंग में व्यस्त हैं। लिहाजा, रणवीर ने सेट पर ही अपनी कुछ मजेदार तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। रणबीर ने बॉलीवुड के अलग अलग सितारों की नकल करने की कोशिश की है।
रणबीर ने अनिल कपूर की मिस्टर इंडिया, अमरीश पुरी की नगीना और गोविंदा की राजा बाबू कैरेक्टर्स जैसे बनने की दिलचस्प कोशिश की है और उन तस्वीरों को अपने फैंस के साथ शेयर की है। ऊपर की तस्वीर में आप देख सकते हैं कि रणवीर ने अनिल कपूर की तरह मिस्टर इंडिया वाली टोपी और शर्ट पहन रखी है।
वहीं, दूसरी तस्वीर में अमरीश पुरी की तरह शक्ल और कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं। यहां रणवीर काफी मजेदार दिख रहे हैं।
जबकि तीसरी तस्वीर में राजा बाबू गोविंदा की तरह वेशभूषा में दिखाई दे रहे हैं। रणवीर ने कैप्शन में भी लिखा है..मैं राजा बाबू के चींची की तरह..


Click it and Unblock the Notifications


