..................... Ranveer Singh's Jayeshbhai Jordaar will be released on 13 May 2022! रणवीर सिंह की जयेशभाई जोरदार इस दिन होगी रिलीज, हो गया धमाकेदार ऐलान! - Hindi Filmibeat

रणवीर सिंह की जयेशभाई जोरदार इस दिन होगी रिलीज, हो गया धमाकेदार ऐलान!

लंबे समय से सुपरस्टार रणवीर सिंह चर्चा में चल रहे हैं और इस वक्त उनकी एक और फिल्म जयेशभाई जोरदार की चर्चा काफी जोरों पर हैं। कुछ पहले सुपरस्टार अपनी फिल्म 83 में नजर आए थे जो कि काफी पसंद किया गया था। कबीर खान की 83 में अपने प्रदर्शन से दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद, रणवीर सिंह हमें अपनी नई फिल्म के साथ भावनाओं की एक रोलर-कोस्टर सवारी पर ले जाने के लिए तैयार हैं।

गौरतलब है कि इस फिल्म की रिलीज का ऐलान हो चुका था लेकिन किसी कारणवश रिलीज नहीं हो पाई। यश राज फिल्म्स द्वारा बनाई जा रही यह फिल्म 25 फरवरी, 2022 को रिलीज होने वाली थी।

jayeshbhai jordaar, ranveer singh, जयेशभाई जोरदार, रणवीर सिंह

हालांकि, कोविड -19 की तीसरी लहर के कारण, इसमें देरी हुई। और अब फिल्म के निर्माताओं और रणवीर ने जयेशभाई जोरदार की नई रिलीज की तारीख 13 मई घोषित की है। रणवीर सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर जयेशभाई जोरदार की नई रिलीज को साझा किया।

एक अजीबोगरीब वीडियो के साथ इसकी घोषणा करते हुए, रणवीर ने लिखा, "नाम है जयेशभाई और काम है जोरदार !!! तारीख की घोषणा के वीडियो को चेक आउट करें #YRF50 के साथ #YRF50 के साथ #जयेशभाई जोरदाार का जश्न मनाएं। दिव्यांग जयेशभाई जोरदार 13 को रिलीज।''

रणवीर सिंह की फिल्म का ऐलान होते ही उनके फैंस लगातार सोशल मीडिया पर ट्वीट कर रहे हैँ। इसके अलावा रणवीर सिंह अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर भी काफी चर्चा में चल रहे हैं। फैंस इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X